Tuesday, February 11
Shadow

जालंधर कैंट में न्यू डिफेंस कॉलोनी में चली गोली, फाइनेंसर की मौ’त

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल):- जालंधर कैंट में एक फाइनेंसर ने कर्ज से परेशान होकर खुद को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। मृतक की पहचान अमरदीप सिंह के रूप में हुई है। यह घटना थाना कैंट के अंतर्गत आती न्यू डिफेंस कॉलोनी में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया।

जानकारी देते हुए थाना कैंट की उप चौकी परागपुर के इंचार्ज मदन सिंह ने बताया कि अमरदीप फाइनेंसर था। मंगलवार देर रात उन्हें सूचना मिली की न्यू डिफेंस कॉलोनी में व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल मृतक की पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई की जा रही है।

Call Us