Wednesday, February 12
Shadow

गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर कैंट में निकाला गया विशाल नगर कीर्तन

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल)  :- गुरुनानक देव जी महाराज जी से प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा जालंधर कैंट से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन से सभी राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री सिंह सभा जालंधर कैंट से आरम्भ होकर कैंट के सभी बाजारों से होता हुआ गुरुद्वारा श्री सिंह सभा जालंधर कैंट में सम्पन्न हुआ। नगर कीर्तन से बैंड बाजे सहित गतका पार्टी, घोड़े व ऊंट भी शामिल थे। पालकी साहिब को रंग बिरंगी फूलों से सजाया गया था। जगह जगह नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए लंगर भी लगाये गये थे। पालकी साहिब पर पुष्प की वर्षा की जा रही थी। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जोगिंदर सिंह टीटू ने पहुंचे सभी अतिथियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके SHO कैंट अनिल कुमार DSP बबनदीप सिंह हरविंदर सिंह पप्पू परमजीत सिंह रायपुर, सोनू ढेसी, सुरिंदर सिंह मिन्हास, गुरशरण सिंह टक्कर, अविनाश शर्मा, संजय कालड़ा, जगमोहन सिंह जोगा, जगमोहन वर्मा, ओमप्रकाश मक्कड़ , संजीव तरेण, तिलक राज शर्मा, अश्वनी गर्ग, हुस्न लाल, अरविंदर सिंह कालड़ा सहित अन्य मौजूद थे।

Call Us