Friday, October 16
Shadow

जालंधर कैंट :ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Share Please

जालंधर कैंट : (राहुल अग्रवाल) कैंट रेलवे स्टेशन पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी चौकी जालंधर कैंट के इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मृतका रेलवे लाइन से होकर प्लेटफार्म नंबर 2 पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी और आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला की पहचान नहीं हो सकी। शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है ।

Call Us