Tuesday, October 14
Shadow

जालंधर भाजपा ने CM मान का पुतला फूंक किया जोरदार प्रदर्शन

Share Please

जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधरशहरी द्वारा प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के आह्वान पर शहर के चारों विधानसभा हल्कों में मान सरकार की धक्केशाही और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू एवं पूर्व संसदीय सचिव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी पर पंजाब पुलिस द्वारा पक्षपात रवैया अपनाते हुए मान सरकार के दबाव में जो उनकी गिरफ्तारी की उसके खिलाफ पूतला फूंक प्रदर्शन किया गया। जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में वार्ड नं 17 जालंधर शहरी के प्रधान सागर जॉर्ज द्वारा पुतला फूंक प्रदर्शन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मान सरकार पुलिस तंत्र का गलत तरीके से
इस्तेमाल कर पंजाबियों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित कर रही है जो पंजाब के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मान सरकार की घटिया राजनीतिक सोच और पंजाब विरोधी नीतियां जगजाहिर हो चुकी है और 2027 में आप पार्टी की दिल्ली की तरह पंजाब में बड़ी हार पक्की होने जा रही है।
उन्होंने कहा कि लोग पंजाब में भाजपा को विकल्प के रूप में देख रहे है इस मौके पर भाजपा नेता सागर जॉर्ज, भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़, भाजपा नेता जगमीत सिंह बराड़ पुनीत शुक्ला, मनोज अग्रवाल, कुलदीप मनु, राजन मचान, मोहित त्रेहन समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Call Us