जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराए पर ताबड़तोड़ गोलियां चली। यह घटना गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां अज्ञात हमलावरों द्वारा करीब 15 से 16 राउंड फायर किए बताए जा रहे हैं।
इस फायरिंग बारे लक्की ओबेरॉय के रिश्तेदार कुलदीप ओबेरॉय ने बताया कि उनकी मौत हो गई है। हालांकि घायल अवस्था में लक्की को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन उनकी मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने अचानक अपनी THAR गाड़ी में सवार लक्की ओबराए पर हमला किया और गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत शटर बंद कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी।
