Thursday, June 19
Shadow

MLA रमन अरोड़ा का रिमांड ख़त्म अदालत में पेश, सुनाया ये फैसला

Share Please

जालंधर ( राहुल अग्रवाल) :जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस को पाँच दिन का रिमांड मिला था जो रिमांड वीरवार को ख़त्म होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत में रमन अरोड़ा के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के कई प्रूफ़ विजिलेंस के हाथ लगे जो अदालत में पेश किए गए वहीं रमन अरोड़ा के वकील के द्वारा दलील भी दी गई कि उन्हें फँसाया जा रहा है। अदालत में रमन अरोड़ा का वीरवार बाद दोपहर 4 दिन का रिमांड दिया गया। विजिलेंस अब जालंधर में नहर की चोरी वाली घटना सहित शहर की दर्जनों कॉलोनियों दुकानों अस्पतालों के डाटे इकट्ठा कर रही है जो रमन अरोड़ा की शह पर बने।

वेस्ट में भी नक़ली NOTICE के चर्चे

वहीं जालंधर सेंट्रल में नक़ली नोटिस देने वाले एटीपी सुखदेव विशिष्ट कुछ समय से अब जालंधर वेस्ट में तैनात थे। जहां पर उन्होंने कई नाजायज बन रही बिल्डिंगो को नोटिस जारी किए पर उनके पीछे भी एक नेता ने अपना हाथ रखकर मोटी कमाई की जिस कमाई में उसका रिश्तेदार भी साथ था।

Call Us