Friday, April 24
Shadow

जालंधर में चली तड़कसार गोली,खेतों के बीच 2 बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार पर चलाई गोली

Share Please

जालंधर (राहुल अग्रवाल) जालंधर के नूरमहल में शनिवार को सुबह एक व्यक्ति पर दो बदमाशों ने गोली चला दी। पीड़ित बिलगा निवासी बलराज सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे को छोड़ कर वापस लौट रहा था। इस दौरान गांव सुन्नत कलां रोड पर उस पर गोली चला दी गई। वारदात नूरमहल के गांव सुन्नत कलां के पास हुई है।

घटना में फिलहाल गोली तो नही लगी है। जानकारी अनुसार जांच के लिए जालंधर देहात की सीआईए की टीमें और थाना नूरमहल की पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है। पुलिस ने मौके से चला हुआ खोल बरामद किया है।

Call Us