हवेली रैस्टोरेंट ग्रुप द्वारा संचालित ओम आशा चैरीटेबल ट्रस्ट एक बार फिर से बाढ़ पीड़ितों के लिए मददगार बना है। जालंधर के शाहकोट के गांवों में बाढ़ के पानी के बीच हवेली रैस्टोरेंट ग्रुप के मालिक सतीश जैन अपने स्टाफ के साथ खुद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी पीड़ितों में भोजन का वितरण किया।
भारी बारिश और नदियों में आए उफान से सतलुद दरिया के किनारे बसे गांवों में पानी भर गया है। गांवों में अचानक बाढ़ आने से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान एक बार फिर से हवेली रैस्टोरेंट के मालिक सतीश जैन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने आज ओम आशा चैरीटेबल ट्रस्ट की टीम के साथ शाहकोट के गांव मडाला पहुंचकर भोजन का वितरण किया।
सतीश जैन के मुताबिक कल यानि बुधवार से दोनों समय (दोपहर और ऱात्रि) का भोजन ओम आशा चैरीटेबल ट्रस्ट की तरफ से प्रतिदिन वितरित होगा। उन्होंने कहा कि जब तक बाढ़ रहेगी, भोजन वितरण तब तक लगातार चलेगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सबसे जरूरी भोजन की व्यवस्था करना है। ओम आशा चैरीटेबल ट्रस्ट लगातार सेवा के क्षेत्र में काम कर रहा है।
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.com/join?ref=P9L9FQKY
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.