Sunday, March 23
Shadow

Tag: Pad Yatra will start from Shri Sanatan Dharma Hari Mandir on 4th December on the auspicious occasion of Gita Jayanti

4 दिसंबर को श्री सनातन धर्म हरि मन्दिर से गीता जयंती के पावन पर्व पर पद यात्रा आरम्भ होगी

Moga, Punjab
मोगा(परवीन गोयल):- गीता जयंती के पावन पर्व पर पद यात्रा 4 दिसंबर 2022, दिन रविवार को प्रातः 7:00 बजे श्री सनातन धर्म हरि मन्दिर, प्रताप रोड़ से आरम्भ होगी। सबके मन की जिज्ञासा :- गीता जयंती है क्या ? श्री गीता जयन्ती पर्व हमारी आस्था से जुड़ा है, यह सत्य है, लेकिन यह पर्व केवल आस्था नहीं, एक अनूठी अलौकिक व्यापक प्रेरणा है। यह पावन पर्व हमें स्मरण दिलवाता है मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी की उस गरिमामयी तिथि को जब महाभारत के तनाव- दबाव- दुर्भावग्रस्त वातावरण में गुंजारित हुआ शान्ति सद्भावना का एक दिव्य गीत। यह पर्व समूची मानवता के लिए आत्म विश्लेषण एवं आत्म निरीक्षण की एक सार्थक प्रेरणा है। गीता जयन्ती पर्व वस्तुतः पर्व है जागृति का जागे कर्त्तव्य पथ में जागे, प्रेम भक्ति, भाव, सद्भाव में और सजग रहें आसुरी वृत्तियों से प्रमाद से एवं निरर्थक चिन्ता अवसाद से गीता जयन्ती पर्व एक जयघोष है जाति, व...
Call Us