
जालंधर छावनी (राहुल अग्रवाल) :- समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय संस्था ‘श्री श्याम मित्र मण्डल’ द्वारा इस वर्ष भी अपनी गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। यह पवित्र कार्य आगामी शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर संपन्न होगा। श्री श्याम बाबा की असीम कृपा से आयोजित इस वैवाहिक महोत्सव की शुरुआत सुबह 11:00 बजे बारात के स्वागत के साथ होगी। संस्था द्वारा विवाह की सभी रस्में और सामूहिक भोज बावड़ी धर्मशाला, मोहल्ला नं. 2, जालंधर छावनी में आयोजित किया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘कन्या दान – महा दान’ के इस संकल्प के तहत हर साल की तरह इस बार भी सामूहिक विवाह करवाए जा रहे हैं। उन्होंने जालंधर और आसपास के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों एवं भक्तजनों से अपील की है कि वे भारी संख्या में इस कार्यक्रम में पधारकर नव-विवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। संस्था ने यह भी जानकारी दी कि यदि कोई भी दानवीर भाई या बहन इस नेक कार्य में अपना सहयोग देना चाहता है, तो वे संस्था के मुख्य कार्यालय 11/57, दाना मण्डी, जालंधर छावनी पर संपर्क कर सकते हैं। प्रधान कपिल अग्रवाल, गगन गुप्ता, पुनीत गोयल, राज,कुमार, जगमोहन वर्मा, भोलानाथ ,युवराज,प्रवीण गर्ग, कुमार गौरव,अश्विनी सिंगला ,संभवी सिंगला,वरुण ठाकुर, अमित सिंगला,विधांशु गुप्ता,भास्कर, कृष।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:आयोजक: श्री श्याम मित्र मण्डलसंपर्क सूत्र: 80546-00440, 98147-28190
