Sunday, April 19
Shadow

जालंधर कैंट में गुंडागर्दी की हदें पार-थाने में ही काटा युवक का गला

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर कैंट थाना में राजनीमा के दौरान 2 पक्षों में विवाद हो गया, जहां एक पक्ष ने थाने में दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना में नौजवान की गर्दन पर गहरा घाव हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल नौजवान की पहचान मुकुल सेठी के रूप में हुई है और 10 वीं कक्षा छात्र है। एसडी मॉडल स्कूल के छात्र से बेटे का विवाद हुआ था। इस दौरान थाने में दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था, जहां थाने में बेटे पर हमला कर दिया गया है। वहीं चश्मदीद ने बताया कि दोनों पक्षों के विवाद को लेकर समझौता करने लिए थाने बुलाया गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में थाने के बीच ही विवाद शुरू हो गया।

Call Us