Friday, September 11
Shadow

जालंधर :- ED दफ़्तर पहुँचे MLA रमन अरोड़ा

Share Please

जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-  मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज कांग्रेस के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों के बाद अब आप पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा ईडी दफ्तर में पेश हुए। इस दौरान ईडी दफ्तर में जाते हुए विधायक रमन अरोड़ा की तस्वीरें भी सामने आई है। हालांकि ईडी दफ्तर में जाने से पहले रमन अरोड़ा ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले भी ईडी अधिकारियों द्वारा दफ्तर में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। जिसके बाद कई घंटों तक विधायक से ईडी टीम द्वारा पूछताछ की गई थी। बता दें कि पिछली बार ईडी दफ्तर में दस्तावेज लेकर पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा से ईडी की ओर से साढ़े 8 घंटे पूछताछ की गई थी। ईडी से पूछताछ के बाद 7.30 बजे विधायक रमन अरोड़ा बाहर निकले और मीडिया से दूरी बनाए रखी थी। दरअसल, यह जांच आय से अधिक संपत्ति के एक मामले से जुड़ी है, जिसमें उन्हें पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार भी किया था।

Call Us