Saturday, February 15
Shadow

जालंधर में एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर हाथ काट दिया गया

Share Please

जालंधर/ राहुल अग्रवाल: जालंधर में एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर उसका हाथ काट दिया गया। इतना ही नहीं उनकी आंखें भी निकाल ली गईं। दरअसल, जालंधर के सूर्या एन्क्लेव में देर रात अफरातफरी मच गई। बाइक सवार एक युवक को तेजधार हथियारों से लैस 12 से 15 युवकों ने घेर लिया और हमला कर दिया। उसके सिर पर कई वार किए जाने के बाद उसका हाथ कट गया। हाथ बाजू से अलग हो गया है। हमलावरों ने ऐसी हैवानियत दिखाई कि युवक की आंखें भी निकाल ली गईं।

सिविल अस्पताल में कटे हाथ के साथ पहुंचे युवक को मरहम लगाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया है। बाजू से अलग हुए हाथ के बारे में डॉक्टरों का कहना है कि अगर यह समय पर मेडिकल कॉलेज पहुंच जाए तो सर्जरी के बाद इसे जोड़ा जा सकता है। सिविल अस्पताल पहुंचे सूर्या एन्क्लेव निवासी शिवम भोगल ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 10 बजे मोटरसाइकिल से घर से निकले थे। घर से कुछ दूरी पर पहले से बैठे 12-15 युवकों ने उसे घेर लिया। उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इसके बाद उसके चिल्लाने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हमला पुरानी रंजिश में किया गया था या मामला कुछ और है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।

271 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us