BREKING NEWS भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला, पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला
भारत (राहुल अग्रवाल) :भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से खबर है कि भारत ने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद समेत 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल से हमले से तबाह कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया का दावे के कुछ ही देर बाद भारत सरकार की ओर से भी हमले की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। हमले के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। भारत ने मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय सेना ने पाकिस्तान के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पीओके के प्रमुख आतंकी ठिकानों को भारत ने तबाह कर दिया है। यहां कम से कम 5 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया है।
ऑपरेशन सिंदूर में 90 आतंकी ढेर
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान की कमर त...
