Wednesday, February 12
Shadow

रिश्वत लेते एसएचओ गिरफ्तार: ट्राला ढूंढकर देने के बदले 10 हजार लेते पकड़ा

Share Please

फिरोजपुर(राहुल अग्रवाल):  फिरोजपुर विजिलेंस ब्यूरो ने मोगा के धर्मकोट थाने के एसएचओ गुरविंदर सिंह भुल्लर को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। फिरोजपुर रेंज की टीम ने सुखविंदर सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की। सुखविंदर ने फिरोजपुर में विजिलेंस रेंज ऑफिस आकर शिकायत की कि उसका घोड़ा (ट्रॉली) चोरी हो गई थी। चोरों के बारे में जानकारी देने के बावजूद एसएचओ गुरविंदर सिंह भुल्लर ने इसके लिए एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। जिसके बाद सौदा 80 हजार रुपए में तय हो गया।उन्होंने ने कहा कि उसने पहले 50 हजार रुपए दे दिए। फिर 20 हजार रुपए और दिए। इसके बाद 10 हजार की तीसरी किश्त देने से पहले उसने विजिलेंस से संपर्क किया। इसके बाद टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी एसएचओ के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Call Us