Wednesday, February 12
Shadow

जालंधर में हैलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, परवान चढ़ा 17 साल का प्यार,

Share Please

जालंधर (राहुल अग्रवाल)एक तो वेलैनटाइन वीक चल रहा है और दूसरा प्यार परवान चढ़ रहा हो। ऐसे में अपने प्यार के लिए कुछ अलग तो करना बनता ही है। ऐसा ही कुछ अलग जालंधर के सुखविंदर सिंह बिजनेसमैन ने किया। प्रेमिका से दुल्हन बनने जा रहे अपने प्यार की बारात लेकर वे हैलीकॉप्टर से पहुंचे। बॉलीवुड फिल्म की तरह ही दूल्हे ने शादी में एंट्री ली और सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

एंट्री खास हो भी क्यों न, क्योंकि सालों का प्यार इस रोमांटिक महीने में शादी में बदल रहा है। वेलेंनटाइन वीक, बॉलीवुड फिल्म जैसी एंट्री और बरसों पुराना प्यार सब इस शादी में देखने को मिला जो हर लड़की अपने प्रेमी और होने वाले पति से चाहती है। यह शादी अब लोगों के लिए मिसाल बन रही है।

बाठ कलां गांव का रहने वाला है दूल्हा

जालंधर के नकोदर के बाठ कलां गांव के रहने वाले बिजनेसमैन सुखविंदर सिंह ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए हर वो चीज की जो एक लड़की अपने पति से चाहती है। सुखविंदर सिंह के भांजे रणजीत ने बताया कि हैलीकॉप्टर से बारात के लिए पहले चंडीगढ़ की एविएशन कंपनी विंग्स एंड स्काई के साथ डील फाइनल की।

17 साल का है दोनों का प्यार

रणजीत ने आगे बताया कि दोनों के बीच 17 सालों का प्यार था। जो अब शादी में बदलने वाला है। जब सुखविंदर अपनी बारात हैलीकॉप्टर से धनोआ रिजॉर्ट पहुंचे, तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्योंकि आमतौर पर ऐसी शादी नहीं देखने को मिलती। इसके बाद रिजॉर्ट में खड़े हैलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों इक्टठे होने लगे। लोग हैलीकॉप्टर के साथ फोटोज भी खींचवाते हुए दिखे। इसके बाद दुल्हन की विदाई भी हैलीकॉप्टर से ही गई।3 से 6 लाख रुपए का होता है खर्चा

विंग्स एंड स्काई एविएशन कंपनी के सीनियर अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि हमन सुबह साढ़े 11 बजे दूल्हे को नकोदर के बाठ कलां गांव से पिक किया और उसके बाद साढ़े 3 बजे दुल्हन की हैलीकॉप्टर से विदाई की। हैलीकॉप्टर का चार्ज आमतौर पर 3 से 6 लाख रुपए तक के बीच आता है। पर अलग-अलग जगहों के कारण इसके चार्ज अलग-अलग होते हैं

Call Us