जालंधर शहर से रोज़ाना इकट्ठा होता है 500 टन कूड़ा,डिप्टी कमिश्नर ने वरियाना में कूड़े के डंप का किया दौरा ।
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-पंजाब के मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा जालंधर शहर को साफ सफाई के पक्ष से अव्वल दर्जे का बनाने की घोषणा को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के लिए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने शहर की सफ़ाई और कूड़े के उचित निपटारे के लिए वरियाना कूड़ा डंप में बायो माइनिंग जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है।आज उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों सहित वरियाना डंप में कूड़े के निपटारे का जायज़ा लिया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जालंधर शहर से रोज़ाना 500 टन के करीब कूड़ा एकत्रित होता है, जिसके निपटारे के लिए बायो माइनिंग संबंधी काम की अलाटमैंट के लिए वित्तीय बोली का काम पूरा हो गया है, जिसे जल्द शुरू कर दिया जाएगा।बायो माइनिंग के अंतर्गत कूड़े की बड़े स्तर पर छनाई की जाएगी जिससे मिट्टी, प्लास्टिक और अन्य वस्तुओं को अलग-अलग करके उन्हें पुर्न प्रयोग किया जा सकेगा। इससे न केवल कूड़े का योग्य निपटार...
