जालंधर के युवक ने जीते कौन बनेगा करोड़पति में बिना LIFE LINE के 50 लाख,
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर 18 सितंबर को सोनी टी.वी. के मशहूर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ की शुरूआत रोलओवर प्रतियोगिता जालंधर के लांबड़ा के रहने वाले छिंदरपाल से हुई। उन्होंने बहुत ही अच्छे सवालों के जवाब दिए और 50 लाख रुपये जीत लिए। लांबड़ा के हुसैनपुर गांव के निवासी छिंदरपाल पेशे से कारपेंटर हैं, जिनका जीवन चुनौतियों से भरा रहा है। उन्होंने कड़ी मेहनत और ज्ञान के बल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उन्होंने 1 करोड़ के सवाल पर खेल छोड़ दिया और 50 लाख रुपये लेकर घर लौट गया। छिंदरपाल के कुछ सपने थे और उन्हें पूरा करने की चाहत उन्हें ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर ले आई। अमिताभ बच्चन भी उनसे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, “आपकी जो सोच है हमेशा हमारे दिलों में रहेगी।”
कौन बनेगा करोड़पति में छिंदरपाल न केवल हॉट सीट तक पहुंचा, बल्कि 50 लाख रुपये के सवाल का सही जवाब देकर धनराशि भी जीत ...
