जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरना, पंजाब सरकार पर केंद्र के 12 हजार करोड़ के फंड के दुरुपयोग का आरोप
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत काउंट्री खुशरापुर बाईपास पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब सरकार को आपदा प्रबंधन परियोजना के लिए जारी किए गए 12 हज़ार करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया गया है।
इस धरने की अगुवाई भाजपा नेता और मंडल-17 के अध्यक्ष सागर जॉर्ज ने की। इस मौके पर भाजपा सांसद अविनाश राय खन्ना भी मौजूद रहे और उन्होंने पंजाब सरकार पर जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र से मिले फंड की जांच कराने और पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करने की मांग की। भाजपा नेताओं का कहना है कि जनता का पैसा जनता की भलाई पर खर्च होना चाहिए, न कि राजनीतिक स्वार्थों के लिए।
जालंधर कैंट से भा...
