Saturday, April 18
Shadow

Punjab

जालंधर बस्ती शेख घास मंडी में 20 युवकों ने किया दोस्त का चाकुओं से कत्ल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर वेस्ट में एक बार फिर से युवक का चाकुओं से गौंदकर कत्ल कर दिया गया है, कत्ल करने वाले युवक के दोस्त ही बताए जा रहे हैं, घटना की सारी वीडियो जिम के बाहर लगे कैमरे में क़ैद हो गई जिसको थाना पाँच की पुलिस ने क़ब्ज़े में ले लिया है। घटना बस्ती शेख घास मंडी चौक के पास की है जहां युवक अपने दोस्तों के साथ था कि वही किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया जिन्होंने राहुल नाम के युवक के दर्जनों वार चाकू से किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुँचे थाना पाँच के इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने लाश को क़ब्ज़े में ले लिया है ओर जिम में लगे कैमरे की डीपीआर साथ ले गए है। मृतक की पहचान राहुल नाम के रूप में हुई है,...

गैंगस्टरों के निशाने पर मशहूर कामेडियन कपिल शर्मा-चली गोलियाँ

Punjab, Uncategorized
(राहुल अग्रवाल) :भारत के मशहूर कामेडी कलाकार कपिल शर्मा अब गैंगस्टरों के निशाने पर है, कुछ समय पहले उन्हें धमकी मिलने की खबर भी मिली थी पर उसके बाद कपिल शर्मा के कैफ़े पर गोलियाँ चलाई गई है, कपिल शर्मा ने हाल ही में कैनेडा के सरी में एक कैफ़े खोला था जिस पर आज गोलियाँ चलाई गई, गोलियाँ चलाने के पीछे गैंगस्टर कनेक्शन बताया जा रहा है, कपिल शर्मा के KAP,s कैफ़े पर अंधाधुंध फायरिंग की ख़बर से वहाँ की पुलिस भी हैरान है ओर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।...

जालंधर के बस्ती दानिशमंदा रोड पर खाली प्लॉट में 23 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला, नशे की ओवरडोज का शक

Jalandhar, Punjab
जालंधर ( राहुल अग्रवाल) : जालंधर के बस्ती दानिशमंदा रोड पर एक खाली प्लॉट में 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। शव के पास एक सिरिंज, पानी की बोतल और मोटरसाइकिल पड़ी थी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। मृतक की पहचान जसकरण सिंह उर्फ करन, निवासी गांव गिल्लां के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया।घटनास्थल पर मौजूद दीपक और राहुल ने बताया कि वे सुबह बस्ती दानिशमंदा रोड से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा देखा। पास में ही दीवार के सहारे पानी की बोतल और सिरिंज भी रखी हुई थी। इसके बाद उन्होंने आसपास के दुकानदारों को बुलाया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस खाली प्लॉट में अक्सर न...

जालंधर पुलिस थाने से कबड्डी खिलाड़ी का शव बरामद मचा हड़कंप

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :जालंधर में इस समय की बढ़ी खबर सामने आई है जहां तीन दिन से घर से लापता हुए युवक का शव उसी के इलाके के थाने से बरामद हुआ है, युवक की मौत कैसे हुई इसका साफ नहीं हो पाया है, ये हत्या है या आत्महत्या ये भी साफ नहीं है, फिलहाल शव क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जालंधर देहात के शाहकोट थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब थाने के ऊपरी हिस्से में बने एक कमरे से एक युवक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुरभेज सिंह उर्फ भेजा, निवासी गांव बाजवा कलां (शाहकोट) के रूप में हुई है। गुरभेज सिंह कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी रह चुका था और पिछले कुछ महीनों से शाहकोट थाने में चाय-पानी पिलाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को गुरभेज सिंह रोज की तरह थाने गया था, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। परिजन उसे तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं म...

जालंधर के थाना भार्गव कैंप के एसएचओ लाइन हाजिर, इन आरोपों के कारण हटाए गए

Jalandhar, Punjab
जालंधर ( राहुल अग्रवाल) :जालंधर थाना भार्गव कैंप के एसएचओ हरदेव सिंह पर एक्शन लिया गया है। एसएचओ हरदेव सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले धार्मिक स्थल पीर दरगाह पर प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान महिला पार्षद के पति ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि थाना प्रभारी मौके पर मौजूद था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की थी। वहीं इंसाफ ना मिलने को लेकर पार्षद सहित इलाका निवासियों ने थाने बाहर प्रदर्शन किया था। उसी के चलते एसएचओ को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।...

जालंधर पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई , 5 kg हेरोइन सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) : जालंधर में नशा तस्करी और गैर कानूनी हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार बरामद हुए हैं।पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई को क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध को पकड़ा। आरोपी की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप में हुई है, जिसके पास से 5 किलो 56 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। यह गिरफ्तारी नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा मानी जा रही है।इसी दिन ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पुलिस ने तीन और लोगों को हिरासत में लिया। ये आरोपी सुशील कुमार, मनदीप सिंह और गगनदीप सिंह दो किलो अफीम के साथ पकड़े गए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कुछ अहम खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर जांच को और आगे बढ़ाया ...

जालंधर में मंगल सिंह ने वुमन सैल का बतौर एस.एच.ओ. कार्यभार संभाला

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की उम्मीदों को नई दिशा देने के लिए जालंधर वूमेन सैल में पुलिस विभाग ने एक नया कदम उठाया है। अनुभवी पुलिस अधिकारी मंगल सिंह ने बतौर एस.एच.ओ. वूमैन सैल लगाया जिन्होंने आज पद्भार संभाल + लिया है। मंगल सिंह इससे पहले ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के रीडर के रूप में कार्य कर रहे थे, जहां वे अपने अनुशासन और कार्यकुशलता के लिए जाने जाते रहे हैं। नया दायित्व संभालने के बाद मंगल सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़ी हर शिकायत उनके लिए सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि किसी की उम्मीद और विश्वास है। मेरी कोशिश होगी कि पीड़ित महिलाओं को पुलिस स्टेशन के माहौल में भी सुरक्षा और भरोसा महसूस हो। मंगल सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही वूमैन सैल की टीम के साथ बैठक कर लंबित मामलों की फाइलों को खंगाला और हर केस पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जालंधर क...

जालंधर कैंट चर्च रोड पर लगाएं गये बेरिकेट्स को लेकर दूकान दारों ने सिविल सदस्य पुनीत शुकला से की बैठक

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :जालंधर कैंट के चर्च रोड पर स्थित दुकानदारों ने कैंटबोर्ड प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए सिविल मेंबर पुनीत शुक्ला के साथ एक विशेष मीटिंग की जिसमें दुकानदारों ने कहा कि रोड पर अवरोधक लगाने की वजह से उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है क्योंकि ग्राहक मुख्यता शाम के समय ही निकलता है और इसी रोड पर बैंकों के ATM भी मौजूद है ऐसे में रोड अवरोधक लगा बंद करना काफी निंदनीय निर्णय है जिसे कैंटबोर्ड अधिकारियों को वापिस लेना चाहिए ताकि दुकानदारों को नुकसान न झेलना पड़े। मीटिंग में दुकानदारों ने सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला को तकरीबन तीन साल पहले की याद दिलाते हुए तथा उनकी सराहना करते हुए कहा जब LMA द्वारा तोपखाना बाजार को जाने वाली सड़क को बन्द कर दिया था तब वह वहां के स्थानीय लोगों के साथ उनके हक के लिए लड़े थे परन्तु आज वह उनका साथ न देते हुए कैंट बोर्ड प्रशासन का साथ द...

जालंधर में तीन सगे भाइयों पर जानलेवा हमला,एक की हत्या

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :जालंधर में देर रात करीब एक दर्जन हमलावरों ने तीन भाइयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए। घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दो भाइयों को इलाज के लिए जालंधर पठानकोट हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद रामा मंडी थाने की पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार रात 10:45 बजे रामा मंडी थाने के अंतर्गत आने वाले सुच्ची पिंड में हुई। तीनों भाइयों पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। मृतक की पहचान सुच्ची पिंड निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई है। वहीं भाई मुकेश कुमार और पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। मंदीप सैर करने के लिए घर से निकला था मिली...

जालंधर में बिना ड्राइवर के रोड पर 150 मीटर दौड़ा टैंकर, कई वाहनों को मारी टक्कर, दो घायल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) : जालंधर में अमृतसर हाईवे (Jalandhar Amritsar Highway) पर स्थित इंडियन ऑयल (Indian Oil) के डिपो के पास सर्विस लेन पर खड़ा एक ऑयल वाला ट्रक (टैंकर) अपने आप चलने लगा और करीब 150 मीटर तक दौड़ता रहा।
Call Us