Sunday, April 19
Shadow

Punjab

जलंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भारी फ़ोर्स के साथ नशे के खिलाफ रेलवे स्टेशनॊ पर चलाया विशेष अभियान

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट( राहुल अग्रवाल, देव गर्ग) :जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत जालंधर शहर और कैंट रेलवे स्टेशनों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) चलाया जानकारी देते हुए तेजबीर सिंह, एडीसीपी-I, और सुखविंदर सिंह, एडीसीपी मुख्यालय/एडीसीपी-II ने किया, जिन्होंने तलाशी अभियान के दौरान मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण प्रदान किया। यह पहल एसीपी नॉर्थ और एसीपी केंट तथा उनकी टीमों के सहयोग से की गई इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थ तस्करों और कूरियरों की गतिविधियों को बाधित करना था, जो रेलवे स्टेशनों को मादक पदार्थों की अवैध आवाजाही के लिए पारगमन बिंदु के रूप में उपयोग करते हैं कार्मिकों ने यात्रियों, सामान और स्टेशन परिसर की विस्तृत जांच की। तस्करी की गई सामग्रियों, विशेषकर मादक पदार्थों की पहचान करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के साक्ष्यों की जांच के माध्यम से उनकी पहचान की पुष्...

जालंधर कैंट श्री श्याम चरण सेवा समिति द्वारा छठी बस यात्रा 09 मई 2025 को श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला नंबर 10 से रवाना होगी

Jalandhar Cantt, Punjab, Uncategorized
जालंधर कैंट ( राहुल अग्रवाल) : जालंधर कैंट श्री श्याम चरण सेवा समिति द्वारा छठी बस यात्रा 09 मई 2025 को श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला नंबर 10 जालंधर छावनी से श्री वृंदावन धाम के लिए रवाना होगी जो कि वृंदावन मथुरा जी गोकुल जी नंदगांव जी बरसाना जी होते हुए 13 मई 2025 को सुबह 6 बजे जालंधर छावनी वापस आएगी । आज श्री श्याम चरण समिति के सदस्यों द्वारा श्री बड़ा मंदिर में यात्रा के मंगलमय होने के लिए राधा रानी के चरणों में अरदास लगाई जिसमें समिति के सभी सदस्य चेयरमैन विजय गोयल ,राहुल सिंगल , रोहित गर्ग, प्रिंस वर्मा, विकास विशिष्ट, सुमित गोयल ,माणिक गर्ग, आर्यन अग्रवाल ,क्रिश अरोड़ा आदि मौजूद थे।।...

जालंधर-मुंबई की सीधी फ्लाइट का 5 जून से Indigo करेगा संचालन

Jalandhar, Punjab
जालंधर( राहुल अग्रवाल) :जालंधर स्थित आदमपुर एयरपोर्ट से अब मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। यह फ्लाइट 5 जून को शुरू होगी। एयरलाइन इंडिगो द्वारा इसकी शुरूआत की जा रही है। फ्लाइट शाम 5 बजे आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। वहीं मुंबई से आने वाली फ्लाइट शाम करीब 4.25 मिनट पर आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरेगी और 35 मिनट रुकने के बाद यह फ्लाइट दोबारा मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट् हर रोज मुंबई से आदमपुर और आदमपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। आदमपुर एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का नंबर 620287 व मुंबई से आदमपुर आने वाली फ्लाइट का नंबर 040286 होगा। आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट् से जालंधर के साथ-साथ फगवाड़ा-कपूरथला, होशियारपुर व नवांशहर के लोगों को भी फायदा होगा। वहीं बता दें कि अनुमानित सफर करीब 2 घंटे का होगा। गौरतलब है कि कोरोना काल के समय ये फ्लाइट्स आदमपुर एयरपो...

जालंधर: भयानक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर जख्मी

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अड्डा किशनगढ़ चौक पर बीती रात एक भयानक हादसा हो गया, जिसमें 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहित पुत्र रमेश गुप्ता निवासी अमृतसर कैंट और संजीव कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार और हैप्पी सिंह पुत्र बहादुर सिंह दोनों निवासी अमृतसर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ये युवक देर रात करीब डेढ़ बजे स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर अमृतसर से हिमाचल प्रदेश जाने के लिए किशनगढ़ चौक पार कर रहे थे, तभी उनकी कार की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस बीच, 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।...

जालंधर: दर्दनाक! पार्क में खेलते हुए 66 केवी करंट से झुलसा 9 वर्षीय बच्चा, PSPCL की बड़ी लापरवाही

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) : जालंधर के गुरुनानकपुरा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना की सूचना सामने आई है। यहां पावरकॉम की जमीन पर घर बनाकर रह रहे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक 9 साल के बच्चे आरव को करंट लगने से झुलसने की घटना सामने आ रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जैसे ही बच्चे ने पार्क में खेलते हुए 66 केवी लाइन पर रस्सी से पत्थर बांधकर फेंका, जिससे जोरदार धमाका हो गया और बच्चे के शरीर को करंट से आग लग गई। तीसरी कक्षा के छात्र आरव की हालत गंभीर है। उसे सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया। आरव के नाना हरी सिंह ने बताया कि आरव शाम 4 बजे बच्चों के साथ पार्क में खेल रहा था। उसने प्लास्टिक नुमा चीज के ऊपर की तरफ फेंकी तो एकदम से उस पर बिजली गिर गई। उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। सीसीटीवी में दिखा कि धमाका होते ही आसपास खड़े...

यौन उत्पीड़न मामले में नामजद पास्टर बजिंदर सिंह दोषी करार: 1 अप्रैल को मोहाली कोर्ट सुनाएगी सजा

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :जालंधर चमत्कार के जरिए बीमारियों को ठीक करने का दावा करने वाले जालंधर के पादरी बजिंदर सिंह की जीरकपुर की महिला से यौन उत्पीड़न करने के मामले में आज (शुक्रवार) मोहाली कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने पादरी को दोषी करार दे दिया है। साथ ही पादरी की सजा को लेकर कोर्ट ने 1 अप्रैल की तारीख दी है। 1 अप्रैल को पादरी को सजा सुनाई जाएगी। महिला से रेप करने के मामले में नामजद पास्टर बजिंदर सिंह सोमवार को अदालत में पेश हुआ था। उस दिन की पेशी के बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया था। आज यानी शुक्रवार (28 मार्च) को केस की सुनवाई हुई और पादरी को दोषी करार दिया। बता दें कि जीरकपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पादरी बजिंदर सिंह समेत कुल 7 लोगों पर केस दर्ज किया था। केस में पादरी के साथ अकबर भट्टी, राजेश चौधरी, सुच्चा सिंह, जतिंदर कुमार, सितार अली और संदीप उर्फ पहलवान को न...

जालंधर में भाई ने किया बढ़े भाई का कत्ल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल, देव गर्ग) :जालंधर देहात के थाना मकसूदां के अधीन आने वाले गांव रायपुर रसूलपुर में मकान के बंटवारे को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को ही पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रायपुर निवासी सरबजीत के रूप में हुई है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची थाना मकसूदा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। परिवार के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की पहचान गांव रायपुर निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए थाना मकसूदा के प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को गांव रायपुर में दो भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों में झगड़ा हुआ और बड़े भाई की मौत हो गई। मृतक के परिवार के बयान दर्ज किया जा रहे हैं इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पत्नी रूपिंदर कौर ने बताया कि उनके देवर मनजीत सिंह के साथ उनके पति सरबजीत का पिछले...

जालंधर कैंट मे दलित नौजवान सुसाईड केस में पुलिस मुलाजिमों पर कड़ी कार्यवाही हेतु भाजपा प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर से मिला

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल, देव गर्ग) :जालंधर कैंट मे पुलिस अधिकारियों की प्रताड़ना से दुखी होकर आत्महत्या करने वाले दलित वाल्मीकि समाज नौजवान का परिवार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता मे पुलिस मुलाजिमों पर कड़ी कार्यवाही करने को लेकर पुलिस लाइन जाकर जालंधर पुलिस कमीशनर धनप्रीत कौर से मुलाक़ात की है। इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और सरबजीत मक्कड, अमरजीत सिंह अमरी, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला भाजपा मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार, अमरजीत सिंह अमरी उपस्थित हुए। इस मौके पर भाजपा की और से पुलिस कमिश्नर को सख़्त कार्यवाही के मेमोरंडम दिया गया। इस मौके सुशील शर्मा ने कहा कि जालन्धर कैंट सुसाईड में पुलिस की मिलीभगत जगजाहिर हो चुकी है और उनकी धक्केशाही एवं भ्रष्टाचार से दुखी होकर आत्महत्या करने वाले युवक के परिवार अब इंसाफ के लिए भटक रहा है। उन...

AIG नरेश डोगरा डीजीपी डिस्क से सम्मानित

Jalandhar, Punjab
जालंधर ( राहुल अग्रवाल, देव गर्ग) :जालंधर में पिछले कई सालों से सेवा निभा रहे AIG नरेश डोगरा को डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया है, क़ानून व्यवस्था को लेकर शहर में बढ़िया कारगुज़ारी करने को लेकर नरेश डोगरा को ये सम्मान दिया गया है। नरेश डोगरा इन दिनों पीएपी जालंधर में बतौर AIG तैनात है।

जालंधर कैंट में खाटू श्याम जी का आठवां विशाल जागरण गगन पैलेस में बड़ी श्रद्धा भाव से करवाया गया

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल, देव गर्ग) श्री बांके बिहारी मंडल मोहल्ला नंबर 10 जालंधर कैंट कि ओर खाटू श्याम जी का आठवां विशाल जागरण गगन पैलेस में बड़ी ही श्रद्धा भाव से करवाया गया और विशाल भंडारा लगाया गया जिसमें हिंदुस्तान की प्रसिद्ध गायिका रश्मि शर्मा समस्तीपुर बिहार वाली और हिमांशु वत्स शिवम शर्मा जालंधर कैंट वालों ने अपने मधुर भजनों से सभी आई हुई संगत को निहाल किया व नाचने और गाने पर मजबूर किया बाद में खाटू श्याम जी की विशाल आरती की गई और बाद में छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया जिसमें सभी जालंधर कैंट वासी मौजूद रहे...
Call Us