Sunday, April 26
Shadow

Punjab

जालंधर वेस्ट में कांग्रेस और भाजपा को झटका, कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

Jalandhar, Punjab
जालन्धर (राहुल अग्रवाल):- जालंधर वेस्ट में आम आदमी पार्टी की मजबूती की लिए हलका इंचर्ज मोहिंदर भगत दिन रत मेहनत कर रहे है। उनके सफल प्रयासों से आम आदमी पार्टी मजबूत हो रही है। आज मोहिंदर भगत के प्रयासों से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस और भाजपा को छोड़कर आए रजनीश चाचा पूर्व उप चेयरमैन जिंको पंजाब सरकार, विजय मिंटू सचिव यूथ कांग्रेस पंजाब, सुदेश भगत भाजपा जिला सचिव,रूतेश निहंग पार्षद वार्ड-35, विनोद कुमार जिला सचिव कांग्रेस कमेटी, दविन्दर सयाल सचिव युथ कांग्रेस पंजाब,अमृत भगत अध्यक्ष सतगुरु कबीर प्रकाश उत्सव मेला कमेटी,अजय बारना भाजपा,मोनू भगत भाजपा,पुनीत भगत भाजपा ,रोक्सी भगत भाजपा ,प्रदीप भाजपा, गगनदीप (भाजपा), राजिंदर कुमार जिला कांग्रेस समिति,राकेश कुमार भगत कांग्रेस, ललित पम्मा कांग्रेस,चरण दास कांग्रेस,राजिंदर रूबी, विजय कुमार और नितिन भगत को आम आदमी पार्टी का सिरोपा पहनाकर आम...

जालंधर में चरणजीत चन्नी के फिर बिगड़े बोल, कहा-वाघा-बॉर्डर खोलेंगे, ताकि पाकिस्तानी पंजाब में आकर ईलाज करा सकें ।

Jalandhar, Punjab
जालन्धर (राहुल अग्रवाल):- जालंधर से कांग्रेसी उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने आज मैनिफैस्टो जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की रैली पर सवाल भी उठाए। पर इस दौरान चन्नी ने एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है जो अब चर्चा का विषय बन गया है। चन्नी ने कहा कि हम वाघा बॉर्डर को खोलेंगे ताकि पाकिस्तानी लोग पंजाब आकर मेडिकल सुविधा का फायदा ले सकें। इससे जालंधर के मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। जालंधर में इंडस्ट्री को रिवाइव करेंगेचन्नी ने अपने मैनिफैस्टो के दौरान कहा कि कांग्रेस की सरकार आने वाली है और हम जालंधर में इंडस्ट्री को रिवाइव करेंगे, इसका मैं वादा करता हूं। चुनावों के पास शहर में सरकारी बड़ा अस्पताल, बड़े सरकारी स्कूल और कॉलेज जालंधर में खुलवाए जाएंगे। अगर केंद्र में हमारी सरकार आती है तो हम एमएसपी गारंटी कानून लाएंगे। में जालंधर  PGI या AIMS लेकर आएंगे चन्नी ने आगे कहा कि जालं...

PM ਮੋਦੀ ਦੀ ਜਲੰਧਰ ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਸੁਚੇਤ, ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੀਜ਼ਾਂ ‘ਤੇ ਲੱਗੀ ਪਾਬੰਦੀ

Jalandhar, Punjab
ਜਲੰਧਰ (ਰਾਹੁਲ ਅਗਰਵਾਲ) :- ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ 24 ਮਈ ਨੂੰ ਪੀ.ਏ.ਪੀ. ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਬੇਹੱਦ ਸੁਚੇਤ ਹੈ। ਵਧੀਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਮੇਜਰ ਡਾ. ਅਮਿਤ ਮਹਾਜਨ ਨੇ ਕ੍ਰਿਮੀਨਲ ਕੋਡ 1973 (1974 ਐਕਟ 2) ਆਈਪੀਸੀ ਦੀ ਧਾਰਾ 144 ਦੇ ਤਹਿਤ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਹੱਦ ਅੰਦਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਥਾਂ ਤੇ ਸਿਵਲ ਰਿਮੋਟ/ਪਾਇਲਟ ਏਅਰਕ੍ਰਾਫਟ ਸਿਸਟਮ/ਡਰੋਨ/ਹੈਲੀਕਾਪਟਰ (ਭਾਰਤ ਦੇ ਮਾਨਯੋਗ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਵੀਵੀਆਈਪੀ ਹੈਲੀਕਾਪਟਰ/ਜਹਾਜ਼) ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਉਡਾਣਾਂ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਇਹ ਹੁਕਮ 24.05.2024 ਨੂੰ ਦੁਪਹਿਰ 1 ਵਜੇ ਤੋਂ ਰਾਤ 9 ਵਜੇ ਤੱਕ ਲਾਗੂ ਰਹੇਗਾ। ਇਹ ਹੁਕਮ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ।...

ਆਪ’ ਆਗੂ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਜਗਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਭਾਜਪਾ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਨਾਲ ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗੀ ਹੋਰ ਤਾਕਤ

Jalandhar, Punjab
ਜਲੰਧਰ (ਰਾਹੁਲ ਅਗਰਵਾਲ) :- ਜਲੰਧਰ ‘ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ ਲੱਗਦਾ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ।ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਜਗਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਭਾਜਪਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਹੀ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ‘ਚ ਜਗਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਗੇ। ਦੱਸ ਦੇਈਏ ਕਿ ਜਨਵਰੀ 2023 ਵਿੱਚ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਦੀ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਰਾੜ ਜਲੰਧਰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕੇ ਦੀ ਉਪ ਚੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ‘ਆਪ’ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਸੀ ਬਰਾੜ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ 2007 ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਟਿਕਟ ‘ਤੇ ਜਲੰਧਰ ਛਾਉਣੀ ਸੀਟ ਤੋਂ ਚੁਣੇ ਗਏ ਸਨ। ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਉਹ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਬਣਾਈ ਪੀਪਲਜ਼ ਪਾਰਟੀ ਆਫ਼ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੀ ਰਹੇ ਫਿਰ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ। ਫਿਰ 2022 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ, ਬਰਾੜ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਛੱਡ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਿਚ ਵਾਪਸੀ...

परमात्मा की कृपा से ही सद्कर्म करने की प्रेरणा मिलती है: आचार्य रजिंद्र वत्स।

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर छावनी:- राहुल अग्रवाल:- जालंधर छावनी,19म‌ई परमात्मा की कृपा से ही सद्कर्म करने की प्रेरणा मिलती है तथा बाबा श्याम की जो भी भक्त सच्चे मन से से निस्वार्थ भाव से भक्ति करता है उसकी हर इच्छा पूरी होती है तथा सब दुःखों से छुटकारा मिलता है। उक्त शब्द आचार्य रजिंद्र वत्स ने श्री श्याम बाबा मंडल के 53वें वार्षिक उत्सव के प्रथम दिवस की कथा के अवसर पर कहें। उन्होंने कहा कि शीश के दानी हारे के सहारे बाबा श्याम की निस्वार्थ भाव से भक्ति करने वाले की हर इच्छा पूरी होती है तथा सब दुःखों संकटों से छुटकारा मिलता है। आचार्य रजिंद्र वत्स ने कहा कि कथा को श्रवण करने का सुअवसर बाबा की कृपा से मिलता है तथा कथा श्रवण करते समय केवल परमात्मा की भक्ति में ही ध्यान होना चाहिए जिससे जीवन में परमात्मा की सदैव कृपा बनी रहे। उन्होंने कहा कि श्री श्याम बाबा मंडल द्वारा निरंतर धर्म व समाज सेवा के क्षैत्र में जो क...

बीबी जगीर कौर ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, चन्नी को लेकर कही यह बात

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल):-जालंधर चरणजीत सिंह चन्नी का नामांकन के दौरान बीबी जगीर कौर की ठोढ़ी को हंसी मजाक में छूना अब विवाद बन चुका है। इस पर महिला आयोग ने पंजाब के डीजीपी से कल दोपहर तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। अब इस पूरे विवाद पर बीबी जगीर कौर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा कि वायरल वीडियो से मुझे और परिवार को पीड़ा पहुंची हैं। चन्नी ने सम्मान में मेरी ठोढ़ी को हाथ लगाया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीबी जगीर कौर ने लिखा कि 10 मई को नामांकन के दौरान चन्नी ने सम्मान के साथ झुक कर मेरे हाथों को पकड़ा और माथे पर लगाया। खुशी वाले माहौल में उन्होंने मेरी ठोढ़ी को हाथ लगाया। इस पूरे घटनाक्रम को मैं सम्मानपूर्वक देखती हूं। वायरल वीडियो बेहद ही पीड़ाजनक उन्होंने आगे लिखा कि पर दुख की बात यह है कि कई लोगों और सोशल मीडिया चैनल्स ने उस वीडियो को वायरल कर दिया। पर उसमें से वह हिस्सा काट दिया जिसमें ...

सुशील रिंकू के नामांकन पर उमड़ा जनसैलाब, विपक्षी दलों के उड़े होश

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू के नामांकन पर जिस तरह से शहर की जनता और कार्यकर्त्ता उमड़ कर आए,उससे न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं,वहीं विपक्षी दलों के होश व नींद दोनों उड़ गए है। ,वहीं भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने शामिल होकर विरोधी को चारों खाने चित्त कर दिया।इस नामांकन के कार्यक्रम में भाजपा ने एक तरह से अपना शक्ति प्रदर्शन किया । सुशील रिंकू ने जालंधर की जनता को विश्वास दिलाया कि वह सदैव जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि जिस तरह से जालंधर के हालात चल रहे हैं, कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई पड़ी है, लोगों से किए वादे पूरे नहीं किए गए,पहले प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकाल और अब आप की सरकार के दो साल के कार्यकाल में जालंधर का विकास रुका पड़ा है।उन्होंने कहा कि इन सब से मुक्ति पाने के लिए जालंधर से भाजपा को विजयी...

मशहूर पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के दफ्तर में हुई चोरी

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-जालंधर खबर मिली है कि मशहूर सिंगर मास्टर सलीम के ऑफिस में चोरी हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात एक्टिवा पर सवार होकर आए दो युवकों ने ऑफिस के ताले तोड़ दिए और अंदर से लॉकर व इनवर्टर चोरी कर फरार हो गए। चोरी करने आए आरोपी गली में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गए। चोरों ने कार्यालय में लगे कैमरे को भी तोड़ दिया। चोरी की शिकायत थाना 6 पुलिस को दे दी गई है। इस घटना की जानकारी का पता उस समय लगा जब ऑफिस में काम करने वाला मनी नामक युवक सुबह दफ्तर पहुंचा। कार्यालय में कार्यरत मनी ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 9 बजे कार्यालय आया था। तभी उसने देखा कि ऑफिस का दरवाजा पहले से ही खुला था। जब वह अंदर गए तो देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और अंदर से मास्टर सलीम का लॉकर और इनवर्टर गायब था, जिसके बाद उसने चोरी की सूचना मास्टर सलीम को दी...

शहर में भीड़ कम करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शुरू की बड़ी पहल

Jalandhar, Punjab
जालंधर( राहुल अग्रवाल) :- शहर से भीड़भाड़ कम करने और यातायात को सुचारू बनाने के लिए जालंधर पुलिस कमिश्नरेट दिन-ब-दिन अपने प्रयास तेज कर रही है।स्वपन शर्मा आईपीएस, पुलिस आयुक्त, जालंधर के निर्देशन में और अमनदीप कौर, एडीसीपी ट्रैफिक, ए.सी.पी. ट्रैफिक और कार्य प्रभारित ट्रैफिक के मार्गदर्शन में, ट्रैफिक पुलिस ने हाल ही में अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र रामा मंडी चौक, जालंधर का दौरा किया, जहां दिन-रात अक्सर ट्रैफिक जाम रहता है।दौरे का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को सुचारू प्रवाह के लिए यातायात को पुनर्निर्देशित करने के लिए गोल चक्कर स्थापित करने का निर्देश देना था।इसके अलावा, यातायात समस्याओं और उल्लंघनों के कानूनी परिणामों के बारे में जनता और दुकानदारों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए नो टॉलरेंस जोन में बैठकें आयोजित की गईं।ये बैठकें रामा मंडी चौक से काकी पिंड चौक और पीएनबी चौक से बस्ती अड्डा ...

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल):-  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार शाम को जालंधर में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार किया। मान ने जालंधर शहर के विभिन्न इलाकों में रोड शो किया और लोगों से पवन टीनू को जीताने की अपील की।रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने आप छोड़कर भाजपा में गए सांसद सुशील रिंकू पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उन्हें सांसद बनाया और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई, लेकिन लालच और स्वार्थ के कारण उन्होंने पार्टी और जालंधर के लोगों के साथ गद्दारी की। मान ने जालंधर के लोगों से अपील की कि पंजाब के साथ गद्दारी करने वालों को सबक सिखाएं और उनकी जमानत जब्त कराएं।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। यह पार्टी आम घरों के लोगों को सांसद, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनने का मौका देती है। हम भी आपके तरह ही आम ...
Call Us