शहरों के बाद गांवों में भी मिल रहा भाजपा को भारी समर्थन- सुशील रिंकू
जालंधर (राहुल अग्रवाल):- शहर के बाद गांवों में भी भारतीय जनता पार्टी को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है, क्योंकि गांवों में रहने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा किये गए कार्यों से प्रभावित हुए हैं। ये विचार भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने आज चुनाव प्रचार के दौरान व्यक्त किये। रिंकू ने कहा कि गांवों में लोगों की तरफ से उनके प्रचार के दौरान पूरा समर्थन दिया जा रहा है और लोग फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार को देखना चाहते हैं। विपक्षी दलों पर हल्ला बोलते हुए रिंकू ने कहा कि लोग बाहर से आए उम्मीदवारों पर भरोसा करने की बजाय अपने आजमाए हुए उम्मीदवारों को ही चुनना चाहते हैं। इसलिए लोगों की तरफ से दूसरे क्षेत्र के उम्मीदवारों को कोई खास तवज्जो नहीं दी जा रही।
सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि प्रचार के दौरान लोग उन्हें कह रहे हैं कि वह क...
