जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर कैंट के दीप नगर में लिए नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। सीएम मान अपने परिवार के साथ यहां पर दो दिन रहेंगे और बाकी के दिन चंडीगढ़ में रहेंगे। सीएम मान के गृह प्रवेश के बाद आप की लीडिरशिप उन्हें मिलने के उनके घर पहुंचे।
सैंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा भी सीएम मान को मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। इस दौरान वह सीएम मान की बेटी नियामत के लिए ढेरों खिलौने भी लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के बाद भी सीएम मान जालंधर में रहेंगे और लोगों की समस्याओं को हल करवाएंगे।
आपको बता दें कि सीएम मान का जिस मकान में रहेंगे वह करीब 131 मरले में बना हुआ है। जिसमें पिछले 1 महीने से डेंटिंग पेंटिंग का काम चल रहा था। उन्होंने जालंधर में रहने का फैसला इसलिए किया है ताकि वह इससे दोआबा और मांझा क्षेत्र के नेताओं और लोगों के साथ नजदीकी संपर्क में रहेंगे।
सीएम मान के गृह प्रवेश करने के साथ ही पुलिस ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। घर के आस-पास की जगहों को लेकर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।