Saturday, April 25
Shadow

Punjab

देहात पुलिस ने 5 किलो चर्स,ड्रग मनी और एक एक्टिवा सहित दो आरोपीयों को किया काबू

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल):- जालंधर देहात पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 5 किलो चर्स, 51 हजार की ड्रग मनी और एक एक्टिवा बरामद की है।प्रैस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम के स्पेशल सेल के प्रभारी सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ जालंधर रोड़ नजदीक कमल अस्पताल नकोदर के पास नाकेबंदी की हुई थी। जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी काले रंग की एक्टिवा पर सवार होकर नशीला पदार्थ लेकर नकोदर की ओर जा रहे है। इस दौरान उनकी टीम ने माल्लड़ी के पास दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तालाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 5 किलों चर्स, 51 हजार रुपए और एक्टिवा बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी 2 हजार रुपए किलों के भाव में लेकर आगे महंगे दामों में बेचते थे। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान संदीप कुमार उर्फ सो...

जालंधर: अमित तनेजा, MLA शीतल अंगुराल व MP सुशील रिंकू की मेहनत लाई रंग, परिणाम स्वरूप तेजिंदर बिट्टू व कर्मजीत कौर हुई बीजेपी में शामिल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल)- जालंधर की राजनीति लगातार करवटें ले रही है। वहीं शनिवार को इसमें एक न्या अध्याय जुड़ गया जब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तेजिंदर बिट्टू व करमजीत कौर चौधरी कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा में जॉइन हो गए। दरअसल इस सब के पीछे एक ऐसा नेता है जो भाजपा व हिंदुत्व का झंडा सदैव बुलंद करता रहा है, अमित तनेजा सर्वप्रथम कुछ दिन पहले विधायक शीतल अंगुराल व आम आदमी पार्टी के तत्पश्चात सांसद सुशील रिंकू को भाजप में शामिल करवाने मे अहम भूमिका निभाने वाले तनेजा ने आज फिर एक अहम भूमिका निभाते हुए विधायक शीतल अंगुराल व सांसद सुशील रिंकू के साथ मिल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू व पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी जिन्होंने कांग्रेस से पिछला चुनाव लड़ा था, को भाजपा में शामिल करवाया। इस बारे अमित तनेजा ने गोलमाल न्यूज़ से बातचीत में कहा की वह सदैव भाजपा के झंडे को ...

गुपचुप तरीके से सुखवीर बादल से मुलाक़ात विजय सांपला जा सकते है शिअद मे बीजेपी वोट बैंक को खतरा

Hoshiarpur, Punjab
फगवाड़ा (राहुल अग्रवाल) -पंजाब के होशियारपुर से बीजेपी द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज पूर्व SC कमिशन चेयरमैन, पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला गुपचुप तरीके से शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मिले। सूत्रों के अनुसार अब ये क्लियर हो गया है कि सांपला जल्द बीजेपी छोड़कर शिअद जॉइन कर सकते हैं। क्योंकि सुखबीर बादल के साथ हुई मुलाकात के बाद ये लगभग तय माना जा रहा है कि सांपला शिअद की ओर से होशियारपुर से चुनाव लड़ेंगे। अगर विजय सांपला बीजेपी छोड़कर शिअद में जाते हैं तो होशियारपुर में बीजेपी की जीत आसान नहीं होगी। वहीं, शिअद की एक मीटिंग के बाद सुखबीर बादल ने विजय सांपला से पर्सनल मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही सांपला शिअद की बड़ी लीडरशिप की अध्यक्षता में अकाली दल जॉइन करेंगे। अगर सांपला भाजपा को अलविदा कहते हैं तो वह अपने साथ कई भाजपा नेताओं को भी अकाली दल में शामिल करवा सकत...

जालंधर: बंद रहेंगी 21 अप्रेल को यह दुकानें, आदेश जारी,

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) -जालंधर के DC हिमांशु अग्रवाल ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 21.04.2024 को भगवान महावीर जयंती के दिन जालंधर में सभी मांस और अंडे की दुकानों/रेहडियों की ब्रिकी पर रोक लगाई है। जैन समाज के गमणान्य लोगों का कहना है कि इस दिन मांस, मछली, शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए।...

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ‘ਤੇ ਕੱਸਿਆ ਸ਼ਿਕੰਜਾ , ਬੰਬੀਹਾ ਗੈਂਗ ਨਾਲ ਜੁੜੇ 2 ਗੈਂਗਸਟਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

Jalandhar, Punjab
ਜਲੰਧਰ (ਰਾਹੁਲ ਅਗਰਵਾਲ) - ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬੰਬੀਹਾ ਗੈਂਗ ਦੇ ਦੋ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਨੂੰ ਗਿ੍ਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪਾਸੋਂ ਤਿੰਨ ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਅਤੇ 1 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਬਰਾਮਦ ਕਰਕੇ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ।ਵੇਰਵਿਆਂ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਕਰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਬੰਬੀਹਾ ਗੈਂਗ ਦੇ ਦੋ ਖੌਫਨਾਕ ਗੈਂਗਸਟਰ ਆਪਣੇ ਵਿਰੋਧੀ ਗਿਰੋਹ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਮਾਰਨ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਬਣਾ ਰਹੇ ਸਨ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਸਰਗਰਮ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਨਿਲ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ਼ ਰੌਕੀ ਪੁੱਤਰ ਧਰਮ ਚੰਦ ਵਾਸੀ ਮਕਾਨ ਨੰ: 1046 ਲੇਨ ਨੰਬਰ 8 ਕਬੀਰ ਨਗਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਉਸ ਪਾਸੋਂ ਇੱਕ 32 ਬੋਰ ਦਾ ਪਿਸਤੌਲ, ਇੱਕ ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਅਤੇ ਤਿੰਨ ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰੌਕੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ 20 ਤੋਂ ਵੱਧ ਕੇਸ ਪੈਂਡਿੰਗ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਸੂਬੇ ਭਰ ਵਿੱਚ ਅੱਠ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਜੇਲ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰੌਕੀ ਨੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ...

जालंधर कैंट मंदिर श्री बजरंग भवन से श्री राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) - श्री राम नवंमी के पावन अवसर पर जालंधर कैंट में हर साल की तरह मंदिर श्री बजरंग भवन से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में नगर वासियों के साथ साथ धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक शख्सियतों ने अपनी हाजरी भरते हुए नतमस्तक होकर प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सर्वप्रथम मंदिर परिसर में सुबह 10:00 बजे श्री राम जन्म कथा का आयोजन किया। श्री कीर्ति भूषण मेहता जी ने अपने मुखारविंद से प्रभु श्री राम जी के जन्म का विस्तार पूवर्क वर्णन किया। उपरांत दोपहर 12:00 बजे प्रभु श्री राम जी का अभिषेक किया गया। सायं 5 बजे मंदिर परिसर से जय श्री राम के जयघोषों से शोभायात्रा का प्रारंभ किया गया, जो नगर की परिक्रमा करते हुए वापिस मंदिर परिसर में संम्पन हुई। शोभायात्रा में सिविल सदस्य श्री पुनीत भारती शुक्ला, शिरोमणि अकाली दल जालंधर कैंट हलका इंचार्ज हरजाप सिंह संघा, पू...

जालंधर अंकित की हत्या के मामले को पुलिस पार्टी ने किया खुलासा ।

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को हुई अंकित की हत्या के मामले को सुलझा लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि डब्लूएस-408 सतरां मोहल्ला, बस्ती शेख के रहने वाले ने विशाल उर्फ मोनी जंबा पुत्र सतपाल ने शिकायत दी थी कि 14 अप्रैल 2024 को रात 9.15 बजे उसका भाई अंकित जंबा और उसकी पत्नी मनीषा भार्गव कैंप में मेडिकल की दुकान से दवा लेने गए थे।उन्होंने बताया कि जब दंपति मल्ली के मोहल्ला चाय आम स्थित उसके घर के पास पहुंचे तो दलजीत ने अपने भाई, पिता, अजय कुमार (जिन्हें बाबा भी कहा जाता है), अमित कुमार, करन मल्ली, करन मल्ली की पत्नी को बुला लिया और कई अज्ञात लोगों ने उसके भाई और भाभी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। स्वपन शर्मा ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसने अंकित जंबा पर तेजधार हथियार से वार किए। जिसे उसके परिवार के सदस्यों ने घायल अवस्था में अस...

देहात पुलिस ने अवैध पिस्तौलों व भारी मात्रा में शराब के ट्रक सहित दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल):-देहात पुलिस के थाना आदमपुर पुलिस ने टीम अवैध पिस्तौलों व भारी मात्रा में शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्रैस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि थाना मकसूदां के इंस्पेक्टर रविंदरपाल सिंह पुलिस टीम के एएसआई जगदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित खुर्दपुर पुली के पास मौजूद थी। जहां उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी करण यादव को अवैध पिस्तौल और 4 जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्मस एक्ट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का रिमांड हासिल करने के बाद उसकी निशानदेही से एक अन्य अवैध पिस्तौल बरामद किया। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ 3 मामले पहले ही दर्ज है और वह 13 माह पहले ही आर्मस एक्ट के मामले में जेल से बाहर आया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान करण यादव पुत्र रामू यादव निवासी गांव कालड़ा थाना मकसूदां के रूप में...

जालंधर: राजनितिक हल्ला बोल ! कांग्रेस के विधायक ने दिया इस्तीफा, जल्द ज्वाइन कर सकते है ‘आप’, हो सकते हैं उम्मीदवार : सूत्र

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-जालंधर की राजनीती लगातार रंग बदल रही है. जहाँ पहले कांग्रेस से आप में गए सुशिल रिंकू सांसद बने और अब आप द्वारा उम्मीदवार ऐलान किए जाने के बाद भाजपा ज्वाइन कर गए. वहीं कांग्रेस के चरणजीत चन्नी के जालंधर के जीटीबी नगर में कोठी किराए पर लेने पश्चात कांग्रेस द्वारा उनके नाम का ऐलान मात्र औपचारिकता रह गया है. इस SB के बीच अब टकसाली कांग्रेसी परिवार के विधायक बेटे ने सूत्रों अनुसार इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों की माने तो चौधरी परिवार के सरताज विक्रमजीत ने इस्तीफा दे दिया है और वह बहुत जल्द आप ज्वाइन कर सकते हैं. वहीं उन्हें आम आदमी पार्टी उन्हें उम्मीदवार भी बना सकती है. वैसे फ़िलहाल बलकार सिंह व् चंदन ग्रेवाल का नाम भी दावेदारी की सूची में हैं लेकिन अगर सूत्रों की मानें तो जालंधर की राजनीती में बड़ा हल्ला बोल होने जा रहा है....

जालंधर कैंट श्री बांके बिहारी मंडल 7वीं भजन संध्या

Jalandhar Cantt, Punjab, Uncategorized
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल)- जय श्री श्याम, जय श्री श्याम दिनाक 07/04/2024 को  श्री श्याम बाबा जी का जागरण गगन पैलेस मे बहुत धूम धाम से मनाया गया l इस अवसर पर श्री हिमांशु , श्री नरेश सैनी, श्री शुभम शर्मा जी ने बाबा जी के भजनों का गुणगान किया l जिसमें लाखों की गिनती में भक्तो ने पहुंच कर बाबा का आशीर्वाद  प्राप्त किया और भजनो  का आनंद लिया l श्री बाँके बिहारी मंडल के सभी सदसयो ने आये हुए सभी भक्तों का धन्यवाद किया l इस अवसर पर प्रधान अनुज शर्मा, राहुल जिंदल, अरुण गोयल, मनीष जिंदल, कुलभूषण जिंदल, हरविंदर सिंह पप्पू, शोभित, संजय नागपाल, यतिन सहदेव, संदीप शर्मा, दक्ष जिंदल, अंकुश, अभिनव, अंकुर गोयल, रोहित, मोहित, हेमन्त आदि मोजूद रहे l...
Call Us