जिला भाजपा ने सांसद सुशील रिंकू और एमएलए शीतल अंगुराल के पार्टी ज्वाइन करने के बाद जालंधर आगमन पर भव्य रोड शो का किया आयोजन
जालंधर (राहुल अग्रवाल) : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर के सांसद सुशील रिंकू और वेस्ट विधानसभा जालंधर से एमएलए शीतल अंगुराल के भाजपा ज्वाइन करने के बाद जालंधर आगमन पर जिला भाजपा द्वारा भव्य रोड शो का आयोजन किया गया।यह रोड शो वर्कशॉप चौक से शुरू होकर,भगवान बाल्मीकि चौक से होते हुए बाबा साहिब अंबेडकर चौक जा कर संपन्न हुआ।जय श्री राम,भारत माता की जय, बीजेपी जिंदाबाद,सुशील रिंकु जिंदाबाद,शीतल अंगुराल जिंदाबाद के नारों ने पूरे वातावरण को भाजपा के रंग में रंग दिया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,पूर्व एमएलए अविनाश चंद्र,पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़ विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस रोड शो में सड़क के किनारे बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्त्ता उमड़े हुए थे और उन पर पुष्पवर्षा की।रोड शो के अंत में बाबा साहिब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अव...
