सुशील रिंकू के नामांकन पर उमड़ा जनसैलाब, विपक्षी दलों के उड़े होश
जालंधर (राहुल अग्रवाल) भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू के नामांकन पर जिस तरह से शहर की जनता और कार्यकर्त्ता उमड़ कर आए,उससे न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं,वहीं विपक्षी दलों के होश व नींद दोनों उड़ गए है। ,वहीं भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने शामिल होकर विरोधी को चारों खाने चित्त कर दिया।इस नामांकन के कार्यक्रम में भाजपा ने एक तरह से अपना शक्ति प्रदर्शन किया । सुशील रिंकू ने जालंधर की जनता को विश्वास दिलाया कि वह सदैव जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि जिस तरह से जालंधर के हालात चल रहे हैं, कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई पड़ी है, लोगों से किए वादे पूरे नहीं किए गए,पहले प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकाल और अब आप की सरकार के दो साल के कार्यकाल में जालंधर का विकास रुका पड़ा है।उन्होंने कहा कि इन सब से मुक्ति पाने के लिए जालंधर से भाजपा को विजयी...
