जालंधर(राहुल अग्रवाल): सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सिविल से मेडिकल स्टोर में व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगल ली है। उक्त व्यक्ति की पहचान सर्वप्रीत के रूप में हुई है। पीड़ित के परिजनों ने सिविल सर्जन से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगलने के आरोप लगाए है। पीड़ित सिविल अस्पताल के मेडिकल स्टोर में काम करता है। जिसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे टैगोर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों और सिविल के अन्य कर्मचारियों का आरोप है कि सिविल सर्जन रमन शर्मा उन्हें बेवजह परेशान करता रहता है।
हालात यह बना दिए है कि उक्त पीड़ित को खाना खाने के समय भी परेशान करने लगा। जिससे तंग आकर आज उसने जहरीली वस्तु निगल ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि सिविल सर्जन के साथ इस मामले को लेकर बातचीत चल रही है। वहीं दूसरी ओर अभी तक सिविल सर्जन का कोई अधिकारिक बयान सामने आया है।
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.