Friday, April 18
Shadow

Big Breaking ग्रेनेड हमले को लेकर जालन्धर में दिन ढलते ही हुआ एक और एनकाउंटर,

Share Please

जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर के रायपुर इलाके में जहां रोजर संधू के घर में पाकिस्तान डॉन’टी शहजाद भट्टी के कहने पर हैंड ग्रेनेड फेंका गया था। इसके बाद जालंधर देहात पुलिस ने उक्त आरोपी को जिसने उसे घर में बम फेंका था। उसको हरियाणा से गिरफ्तार करके जब जालंधर लेकर आए थे। तब उससे हथियार बरामद करने के लिए उसकी बताई हुई जगह पर रायपुर बल्ला लेकर पहुंची तो उक्त आरोपी हार्दिक कंबोज ने पुलिस पर इस हथियार से फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी फायरिंग में हार्दिक कंबोज घायल हो गया। जिसे टांग पर गोली लगी थी। इसके बाद उसकी इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।वही इस मामले को लेकर जालंधर देहात पुलिस ने हिमाचल से गिरफ्तार किए गए धीरज, पांडे एक महिला लक्ष्मी और अमृतप्रीत को गिरफ्तार करके जालंधर लेकर आ रही थी। कि तभी आदमपुर के पास गाड़ी खराब होने के कारण अमृतप्रीत सिंह निवासी कपूरथला ने भागने की कोशिश की तो पुलिस को रात के समय होने के कारण फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद उक्त आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे दोबारा से गिरफ्तार कर लिया गया। जहां अमृत प्रीत को अस्पताल भेजा गया वहीं अन्य तीन आरोपियों को थाने ले जाया गया।

मौके पर मौजूद एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि आज जहां सुबह हार्दिक कंबोज को हथियार बरामद करने के लिए जब पुलिस उसे रायपुर लेकर गई । तो उसने बरामद किए गए हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी इसके बाद पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में वह घायल हो गया।

वही उसके बाद आज हिमाचल से इसी मामले को लेकर जब चार आरोपियों को जालंधर देहात पुलिस जालंधर लेकर आ रही थी। तू रास्ते में आदमपुर के नजदीक एक गाड़ी खराब होने के कारण अमरप्रीत सिंह ने वहां से भागने की कोशिश की। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

Call Us