Friday, April 18
Shadow

शुक्र है-शंभु बार्डर खुलने पर पंजाब के लोगों ने की सीएम मान के कार्यों की सराहना, उद्योगपतियों ने किया सरकार का धन्यवाद

Share Please

पंजाब (राहुल अग्रवाल) :- पंजाब हरियाणा बार्डर पर पिछले 400 दिनो से बंद किए शंभु बार्डर को सीएम मान के एक एकशन से बार्डर खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। वही पंजाब ओर हरियाणा की पुलिस ने शंभु बार्डर पर बने पक्के बेरिकेड तोड़ने शुरू कर दिए है। क़रीब एक साल से इस बार्डर के बंद होने के कारण पंजाब हरियाणा दिल्ली के लोगों में भारी रोष था। लोग लगातार सरकार से बार्डर खोलने की अपील कर रहे थे। उद्योगपतियों का कारोबार ख़राब हो रहा था आम जनता घंटों का सफ़र करके परेशान हो रही थी रोज़ाना आने जाने वाले टैक्सी चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था पर किसान नेता पक्का मोर्चा बनाकर बैठे थे पर देर रात सीएम पंजाब भगवंत मान ने लोगों की समस्याओं को समझते हुए एक्शन लिया ओर बार्डर खोलने का काम शुरू कर दिया। जिसके बाद पंजाब के आम लोग उद्योगपतियों व रोज़ाना आने जाने वालो ने सरकार के कार्य की सराहना की है।

Call Us