जालंधर छावनी(राहुल अग्रवाल): गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जालंधर छावनी द्वारा खालसा पंथ के साजना दिवस बैसाखी के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक समारोह काआयोजन किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सचिव सतविंदर सिंह मिंटू ने बताया कि सुबह व शाम के दीवान में भाई साहिब भाई नरिंदर सिंह तख्त श्री केशगढ़ साहिब के हजुरी रागी,भाई मंजीत सिंह सेवक,भाई हरजीत सिंह हजुरी रागी,भाई जसकविर सिंह जालंधर वाले,भाई कुलदीप सिंह ने उपस्थित संगत को गुरुओं द्वारा दी गई शिक्षा को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया व धर्म मार्ग पर चल कर अपने जीवन को सार्थक बनाने की शिक्षा दी। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुए राजविंदर कौर, जगबीर सिंह बराड़, अमरजीत सिंह अमरी, गुरविंदर सिंह लांबा,शिव दर्शन अब्बी इत्यादि ने संगत को इस पावन पुनीत अवसर की बधाई दी व प्रबंधक कमेटी द्वारा किए जा रहे धार्मिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी को अपना सहयोग देना चाहिए है। इस अवसर पर गुरुद्वारा सभा के प्रधान जोगिंदर सिंह टीटू ने सभी का धन्यवाद किया व कहा कि आने वाले समय में संगत के सहयोग से ओर भी कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर आए हुए गणमान्यजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में गुरशरण सिंह टक्कर,बावा मोहिंदर सिंह, हरविंदर सिंह पप्पू, हरप्रीत सिंह भसीन, जगमोहन सिंह जोगा, चरणजीत सिंह चड्डा, अमरजीत सिंह, सतपाल सिंह बेदी, अरविंदर सिंह कालरा, हरविंदर सिंह मंगी, जतिंदर सिंह राजू, सुरिंदर सिंह सूरी, विक्रम सिंह,अमृतपाल सिंह व अन्य उपस्थित थे।