जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- हर-हर महादेव सेवा दल बुढलाडा (रजि :37)की ओर से 28वां विशाल भंडारा श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा के लिए राशन सामग्री के 5 ट्रक रामामंडी से रवाना 3 जुलाई को शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा में ट्रक को रवाना करते हुए प्रिंस वर्मा, डॉ. लक्की शर्मा , योगेश दुग्गल,व अन्य हर-हर महादेव सेवा दल बुढलाडा (रजि :37) की ओर से 28वां विशाल भंडारा श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की पहली पौड़ी पर लगेगा जिसको लेकर रामामंडी में विशेष कार्यक्रम रखा गया जिसमें भारी संख्या में शिव भक्त इकट्ठा हुए। इस मौके पर प्रधान प्रिंस वर्मा की अध्यक्षता में जालंधर ब्रांच के प्रधान डॉ. लक्की शर्मा के सहयोग से ट्रकों को रवाना किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, पंकज, योगेश दुग्गल, अंकित शर्मा, मोहन शर्मा हर्ष व राकेश कैटरिंग,विपिन जी, नरेंद्र गिल, तरुण गर्ग, दीपक शाना, बंटी शर्मा, राकेश जैन, जीतपाल, अशोक बंसल, विजय गोगना, लकी, यतीश, इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। प्रधान प्रिंस वर्मा ने कहा 3 जुलाई को शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा पर गुफा पर पहली सीढ़ी पर 28वां विशाल भंडारा जो लगने जा रहा है उसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है, डॉ. लक्की शर्मा ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी दवाइयाँ का फ्री कैंप लगेगा जिसके लिए सभी ब्रांच का सहयोग मिल रहा है। सभी ब्रांच के सदस्यों ने कहा कि इस बार अमरनाथ जी पर आने वाले शिव भक्तों की सेवा के लिए तैयार है, इस बार यात्रियों के लिए भंडारे में गुफा पर बेकरी की सुविधा दी जाएगी, इसके साथ हैल्दी फूड दिया जाएगा, और यात्रियों की सुविधा के लिए गर्म कम्बल, गर्म खाना, विशेष तौर पर यात्रियों को साफ शौचालय की सुविधा दी जाएगी।
