Friday, June 26
Shadow

जालंधर कैंट: 4 दिन बाद लापता नौजवान का मिला दफन हुआ शव, दोस्त निकला कातिल

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-जालंधर कैंट में दोस्त ने व्यक्ति का कत्ल कर उसे डंप के नीचे छिपा दिया। आज पुलिस ने 4 दिन बाद लापता नौजवान का शव बरामद कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए परिवार ने बताया कि रवि उसका दोस्त है और बेटा कटिंग करवाने के लिए घर से गया था और उसके बाद बेटा लापता हो गया। परिवार के अनुसार रवि अकेला बेटे का कत्ल नहीं कर सकता, उसके साथ अन्य आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। मृतक के रिश्तेदार रणजीत सिंह ने कहा कि बुआ के पोते का कत्ल हुआ है।

गुरप्रीत उर्फ नोनी उर्फ लाली घर से कटिंग करवाने के लिए गया था। इस घटना की पुलिस जांच में सामने आया है कि वह रवि के पास डंप पर गया था और उसके बाद बेटे का फोन बंद आ रहा था।

घटना के दौरान कुक्कड़ गांव के पास बेई से बेटे का बाइक बरामद हुआ। लेकिन गुरप्रीत का कहीं कुछ पता नहीं चला। इस दौरान पुलिस ने रवि को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ में पता चला कि उसने कत्ल करके गुरप्रीत का शव डंप के नीचे छिपा दिया था। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि 23 तारीख को थाना कैंट में परिवार द्वारा शिकायत दी गई थी।

Call Us