जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कैंट दीप नगर में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हड्डियों एवं जोड़ों का फ्री चेकअप कैंप लगाया गया जिसमें आए हुए सभी लोगों का फ्री चेकअप किया गया और मुफ्त में दवाइयां दी गई। यह कैंप रोटरी क्लब और वार्ड नंबर 14 पार्षद मोंटू सभरवाल जालंधर कैंट मीडिया संगठन के सहयोग द्वारा लगाया गया इस कैंप में विशेष रूप से घई अस्पताल के माहिर हड्डियों एवं जोड़ों के विशेषज्ञ डॉक्टर जोज़फ मल एमएस ऑर्थो रिटायर्ड आर्मी लेफ्टिनेंट कर्नल ने मरीजों की जांच की है।
इस कैंप में 400 के करीब मरीज ने अपना चेकअप करवाया और मरीजों के मुफ्त में बीएमडी टेस्ट किए गए। मेडिकल कैंप के आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में जालंधर क्षेत्र में निरंतर कैंप लगाए जा रहे हैं जिसमें खून दान कैंप मेडिकल कैंप और विभिन्न प्रकार के टेस्ट एवं दवाइयां मुफ्त में दी जाएगी।
इस मौके पर पार्षद मोंटू सभरवाल, ओम प्रकाश मक्कड़,रोटेरियन प्रधान अमित टंडन,नरेश महाजन, अजय धवन, राजित सेठी, नीतीश मैनी, तरुण शर्मा, वरदान, नेहा, गुरप्रीत, वरदान महेंद्रु ,कुलविंदर, मोनू आदि उपस्थित थे।
