Tuesday, February 11
Shadow

पार्टी बाजी से ऊपर उठकर कैंट वासियों की सेवा कर रहे हैं सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-भारत सरकार द्वारा मनोनीत कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य श्री पुनीत भारती शुक्ला पार्टी बाजी से ऊपर उठकर कैंट वासियों की सेवा कर रहे है। जिसके चलते कैंटोनमेंट बोर्ड के अंतर्गत आते 7 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। यही नहीं वह आम लोगों की समस्याओं को हल करवाने हेतु रोज़ाना 4-5 घन्टे अपने दफ्तर में हाजिर रहते हैं।

जब इस सबंध में कैंट की आम जनता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि श्री पुनीत भारती शुक्ला की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है क्योंकि वह ऐसी शख्सियत के मालिक हैं जो निस्वार्थ व बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा में हर वक़्त हाजिर रहते हैं। कई धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़े रहने से समाज में भी उनका अच्छा रुतबा है।

इसके अलावा पुनीत भारती शुक्ला की एक और खास बात भी बड़ी सराहनीय है कि जब भी उन्हें फ़ोन करो तो वह उसी वक़्त फ़ोन उठाते हैं और किसी कारणवश वह फोन न उठा पाएं तो कुछ समय बाद ही उनकी वापसी काल अवश्य आ जाती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास व आम जनता को आ रही दिक्कतों व परेशानियों का समाधान करवाने हेतु ऐसे ही कर्मठ, ईमानदार व मेहनती व्यक्ति की ही आवश्यकता होती है जोकि आम जनता की आवाज़ बनकर उनके साथ खड़ा हो।

जब इस बारे में सिविल सदस्य श्री पुनीत भारती शुक्ला जी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कैंट उनका परिवारिक क्षेत्र है और उनका सारा बचपन कैंट की गलियों में गुजरा है। उन्होंने कहा कि कैंट वासियों से उन्हें सदैव अति स्नेह व आशीर्वाद मिला है और आज उसी की बदौलत मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूँ। उन्होंने कहा कि कैंट वासियों की सेवा करना ही उनका प्रथम कर्तव्य है, जिसे मैं आखरी सांस तक निभाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अगर कहीं कोई विकास कार्य रहता हो या किसी की कोई समस्या हो तो कैंटोनमेंट बोर्ड में बने उनके दफ्तर में आकर या उनके मोबाईल नंबर 98146-77302 पर संपर्क करके अवगत करवाएं, जल्द से जल्द उसका समाधान किया जायेगा।

गौरतलब है कि पुनीत भारती शुक्ला कैंट वासियों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए मूलरूप से अपना दातिव्य निभाते हैं, यही नही अगर बोर्ड कर्मचारी या आम लोग अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ कोई धरना प्रदर्शन करते हैं तो शुक्ला उसमें शामिल होकर उनकी आवाज़ बुलंद करते हुए उच्चाधिकारियों तक पहुंच करके उनकी समस्याओं के बारे में अवगत करवा के समस्याओं का समाधान करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते। आम जनता का कहना है कि भविष्य में अगर पुनीत भारती शुक्ला को कैंट से विधायक के तौर पर चुनाव लड़ने का मौका मिला तो वह भी पार्टी बाजी से ऊपर उठकर उनके द्वारा कैंट वासियों के प्रति की जा रही सेवाओं का रिण चुका देंगे।

Call Us