Saturday, February 15
Shadow

मानव खुराना मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस, शहर के कई नामी लोगों के नाम

Share Please

जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में रैनक बाजार के कारोबारी मानव खुराना की आज ईलाज के दौरान मौत हो गई। मानव खुराना गोली लगने से जख्मी हो गए थे। जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उनका निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा था। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मानव खुराना ने कुछ बुकियों को पैसे देने थे। वे लगातार अपने पैसे मांग रहे थे। इसी के मानसिक दबाव के चलते मानव ने घर में खौफनाक कदम उठा लिया और गोली मार ली। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।

मानव ने जिस दिन खुद को गोली मारी थी। उसी दिन उनकी पिता के साथ अनबन भी हुई थी। कहा जा रहा है कि मानव का पिता के साथ लगातार विवाद चलता रहता था। आए दिन दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर बहस होती रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मानव खुराना की पत्नी के बयानों के आधार पर पुलिस ने करीब 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने रिकी चड्ढा, गौरव विज, साहिब, हैपी, सरबजीत सिंह, राकेश, कन्हैया के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से शहर के बड़े कारोबारी, मोबाइल शोरुम के मालिक साथ शामिल है

Call Us