Tuesday, February 11
Shadow

जालंधर में सुबह-सुबह लूट, तीन बदमाशों ने दातर दिखाकर युवक को लूटा

Share Please

जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-जालंधर में लूट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। आए दिन लूटपाट होने से लोग दहशत में है। ताजा मामला आज शनिवार तड़के करीब 5 बजे का है। यहां अवतार नगर की गली में तीन युवकों ने घेरकर एक युवक को लूट लिया।

जानकारी के मुताबिक रोनित (22) पुत्र राकेश कुमार आज तड़के करीब 5 बजे अवतार नगर गली नंबर-1 से साइकिल लेकर स्टेडियम जा रहा था। वह रोड स्टेडियम में दौड़ने जाता है। रोज की तरह आज भी वह स्टेडियम के लिए निकला।

इतने में गली में एक्टिवा पर सवार तीन युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचे और घेरकर मारने की धमकी दी। रोनित से पहले मोबाइल लूटा फिर उसकी तलाशी ली। उसके जेब में और कुछ नहीं मिला। इसके बाद एक बदमाश ने दातर दिखा कर मोबाइल का लाक खुलवाया और दौड़ गए।

रोनित के चाचा चंद्रभूषण यादव ने बताया कि वह टाइल्स का काम करता है। उसका भतीजा रोनित रोज साइकिल लेकर सुबह माडल टाउन के आगे केपी स्टेडियम में दौड़ लगाने जाता है। वह फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रही है। लेकिन आज उसे लूट लिया गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है

Call Us