Friday, April 18
Shadow

जालंधर: दर्दनाक! पार्क में खेलते हुए 66 केवी करंट से झुलसा 9 वर्षीय बच्चा, PSPCL की बड़ी लापरवाही

Share Please

जालंधर (राहुल अग्रवाल) : जालंधर के गुरुनानकपुरा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना की सूचना सामने आई है। यहां पावरकॉम की जमीन पर घर बनाकर रह रहे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक 9 साल के बच्चे आरव को करंट लगने से झुलसने की घटना सामने आ रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जैसे ही बच्चे ने पार्क में खेलते हुए 66 केवी लाइन पर रस्सी से पत्थर बांधकर फेंका, जिससे जोरदार धमाका हो गया और बच्चे के शरीर को करंट से आग लग गई।
तीसरी कक्षा के छात्र आरव की हालत गंभीर है। उसे सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया। आरव के नाना हरी सिंह ने बताया कि आरव शाम 4 बजे बच्चों के साथ पार्क में खेल रहा था। उसने प्लास्टिक नुमा चीज के ऊपर की तरफ फेंकी तो एकदम से उस पर बिजली गिर गई। उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।
सीसीटीवी में दिखा कि धमाका होते ही आसपास खड़े युवक भाग गए और कुछ ही पलों बाद वापस आ गए। उन्होंने आरव को उठाया। घटना के बारे में पावरकॉम को भी जानकारी नहीं मिली और न ही बिजली सप्लाई बंद हुई। देर रात तक आरव के माता-पिता अमृतसर में ही थे।

Call Us