
मोगा(परवीन गोयल):- कृष्ण कृपा परिवार मोगा की तरफ से मोक्षदा एकादशी एवं गीता जयंती के पावन उपलक्ष्य में पद यात्रा का आयोजन स्थानीय प्रताप रोड स्थित श्री सनातन धर्म हरि मंदिर के बाहर से किया गया। यात्रा का आगाज मोगा विधायक डा अमनदीप अरोड़ा ने ज्योति प्रचंड करते हुए किया। डा अमनदीप अरोड़ा ने पद यात्रा को जहां रवाना किया। वहीं पर महान ग्रंथ गीता को सर पे उठाके शोभा यात्रा में अपनी हाजिरी लगवाई। सर्वप्रथम समस्त सदस्यों ने ठाकुर जी की पूजा की। इसके उपरांत बैंड बाजों के साथ पदयात्रा निकाली गई। श्री सनातन धर्म हरि मंदिर प्रताप रोड से आरंभ हुई शोभायात्रा में यहां बैंड बाजों के कलाकार मनमोहक धुन निकाल रहे थे। वहीं कृष्ण कृपा के सदस्य बंसी बजाई श्याम ने, सांवरिया आजा सांवरिया आजा, मन मेरा डोले कृष्णा कृष्ण बोले, मैं नचना शयम दे नाल | बांके बिहारी की जय, युगल जोड़ी सरकार की जय…, जैसे भजनों का गुणगान कर रहे थे।
यात्रा श्री सनातन धर्म हरि मंदिर से शुरू होकर जैन मंदिर गली, मित्तल रोड, 2 न्यूटाउन, 3 न्यू टाउन, डी एम कालिज रोड, 9 न्यू टाउन, जवाहर नगर, गीता नजर शोभा भवन चौक से होती हुई 6 वेदांत नगर यात्रा मोगा में जाकर समाप्त हुई। गीता ग्रंथ की जय, बांके बिहारी लाल की जय, के जयघोष लगाते हुए श्रद्धालु विभिन्नस्थानों से यात्रा की अगवाई करते हुए नजर आए। विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा का स्वागत फूलो की वर्षों से किया गया। ढोल की थाप पर श्रद्धालु भगवान कृष्ण के रंग में रंगे हुए नजर आए।अद्भुत नजारा देखने के लिए श्रद्धालुअपने घरों से यात्रा का स्वागत करते हुए एवं जयघोष लगाते हुए नजर आए। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से निकाली गई शोभा यात्रा को लेकर आयोजको की तरफ सेधूमधाम एवं श्रद्धाभाव से तैयारी की गई।
श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। पदयात्रा में ठाकुर जी का भव्य दरबार आस्था का केंद्र बना हुआ था। नगर परिक्रमा के उपरांत पदयात्रा की समाप्ति वेदांत नगर गली नंबर छह में की, जहां ठाकुर जी की आरती उपरांत प्रसादवितरित किया गया। इस अवसर पर पार्षद पायल गर्ग, रिपिन बंसल, अशोक गोयल, स्वतंत्र गोयल, आशीष कुमार, शमन बंसल, सुशील कुमार, सुरिंदर गर्ग, आशीष, अंकुर गोयल, यतिन गोयल, अरुण बंसल, अरुणेश गेयल,रोहित कुकरेजा, ट्विंकल गर्ग, रमन शर्मा, स्पर्श गोयल, संचित गोयल, आरहम, महिला मंडल से सोना गोयल, अलका गोयल, वीरा गर्ग, संजू सिंगला, मोनिका सिंगला, पल्वी सिंगला, अनिता बांसल, स्वीटी, आशा के अलावा अन्य हाजिर थे।
विधायक डा अमनदीप अरोड़ा ने कहा कि सनातन संस्कृति के महान ग्रंथ गीता की धरोहर को संभालने एवं प्रचार प्रसार में महाराज ज्ञानानंद की अगवाई में लंबे अरसे से कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए कृष्ण कृपा परिवार बधाई का पात्र है। महान ग्रंथ गीता से लोगो को जोड़ने के कार्य में परिवार का योगदान बहुमूल्य एवं सराहनीय है। परिवार के सदस्यो ने बताया कि महामंडलेश्वर गीता मनीषी महाराज ज्ञानानंद की पावन प्रेरणा से पढ़ो गीता पढ़ाओ गीता जन जन तक पहुंचाओं गीता का कार्य किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ी भारतीय संस्कृति के महान ग्रंथ से अवगत हो सके एवं इसके साथ जुड़ सके। जिसको लेकर प्रत्येक वर्ष महाराज की अगवाई में दिव्य गीतासत्संग का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही गीता में प्रचार एवं प्रसार के लिए घरों में निशुल्क कीर्तन किया जाता है।
इस अवसर पर सुरिंदर तायल पिंटू, पार्षद पायल गर्ग, गौरव गर्ग, राजिंद्र सचदेवा, आशिमा सचदेवा, अश्वनी गुप्ता, कुलभूषण जैदका, शिव टंडन, मुकेश मित्तल, अक्षय गुलाटी, अंकुर गोयल, यतिन गोयल, नीतीश गर्ग, अरुणेश, विशाल, अरुण बांसल, स्पर्श गोयल, कनन गर्ग, रोहित कुकरेजा, अभिषेक गोयल, सचिन गोयल, संचित गोयल, अरहम बांसल, गौरव, रमन, केशव, ललित, चिराग, जसविंदर, रिपन बांसल, अशोक गोयल, सोतांतर गोयल, आशीष कुमार, शमन बंसल, सुशील गर्ग, सुरिंदर गर्ग, मयंक गोयल ,तेजिंदर गोयल ,वरुण बंसल ,किंशुल गोयल के अलावा अन्य उपस्थित थे।

Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.