Thursday, March 5
Shadow

Author: sampooranpunjabnews@gmail.com

पूर्व विधायक ओर BJP नेता शीतल अंगुराल के घर के बाहर होने जा रही थी बड़ी वारदात!

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर पूर्व विधायक ओर भाजपा नेता शीतल अंगुराल के घर के बाहर अचानक से एक कार में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं जिन्हें समय रहते किसी अनहोनी से पहले ही पुलिस ने कार सहित कुछ युवकों को काबू कर लिया है जिसकी कार में भारी मात्रा में हथियार भी थे। सफेद रंग की बौलीनों कार में आएं कुछ हथियारबंद युवकों को पुलिस ने पीछा करके काबू कर लिया है। बताया जा रहा कि युवकों की कार के शीशे तोड़कर पुलिस ने अंदर से हथियार बरामद किए है। घटना की सूचना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी का जालंधर दौरा है ओर उनको लेकर पहले ही धमकी भरी ईमेल आ चुकी है वहीं भाजपा नेता के घर के बाहर ऐसी गतिविधि के कारण पुलिस विभाग सतर्क हो गया है।...

जालंधर में तेज रफ्तार टिप्पर ने एक्टिवा सवार महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :  जालंधर शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा थाना नंबर 2 के इलाके में डोल्फिन होटल के पास हुआ, जहां कूड़ा ढोने वाले टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 50 से 55 साल बताई जा रही है। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहचान होने के बाद परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने हादसे में शामिल टिप्पर और एक्टिवा को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर मौजूद एक चश्मदीद के अनुसार टिप्पर में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद दोनों मौके से भाग गए। चश्मदीद का कहना है कि हादसा टिप्पर चालक की ला...

जालंधर के मशहूर डाक्टर से माँगी फिरौती,घर के बाहर मिली सुरक्षा,बैरिकेड लगाएं

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में पुराने ओर मशहूर अस्पताल के नामी डाक्टर को गैंगस्टरों ने फोन करके धमकी दी है ओर दो करोड़ की फिरौती माँगी गई है।धमकी के बाद डॉक्टर और उनका परिवार गहरे खौफ में है। सुरक्षा के मद्देनजर डॉक्टर ने अपने घर की किलेबंदी कर ली है और पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जालंधर के एक मशहूर डॉक्टर को हाल ही में एक गैंगस्टर की तरफ से धमकी भरा संदेश मिला है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि अगर उन्होंने 2 करोड़ रुपए नहीं दिए, तो उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। धमकी के बाद डॉक्टर ने सुरक्षा के तौर पर अपने मॉडल टाउन स्थित घर को इलेक्ट्रिक फेंसिंग (बिजली वाली तारें) से कवर कर लिया है। बताया जा रहा है कि डर के कारण वे पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर भी नहीं निकले हैं। शहर के अन्य डॉक्टरों और चिकित्सा जगत में भी इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पीड़...

जालंधर कैंट-गणतंत्रता दिवस पर अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी श्रेयांश जैन को कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने किया सम्मानित

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर जिले में गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया I जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री बरिंदर गोयल पहुंचे। गणतंत्र दिवस पर जालंधर का गौरव बढ़ाया शतरंज खिलाड़ी श्रेयांश जैन ने 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लाल कुर्ती बाज़ार, जालंधर कैंट निवासी अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी श्रेयांश जैन को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।जालंधर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उन्हें कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल, डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल एवं जिला प्रशासन, जालंधर द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। श्रेयांश जैन की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जालंधर , समस्त जैन समाज एवं पंजाब के लिए गर्व का विषय ह...

26 जनवरी से पहले पंजाब में बम ब्लास्ट

Punjab
पंजाब (राहुल अग्रवाल) :- गणतंत्र दिवस के समारोह से सिर्फ 48 घंटे पहले पंजाब में बड़ा धमाका हुआ है। यह धमाका सरहिंद रेलवे लाइन पर किया गया है। इस घटना में एक मालगाड़ी का इंजन डैमेज हो गया है जबकि मालगाड़ी के चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह धमाका कल देर रात हुआ है। इस धमाके में मालगाड़ी को नुकसान हुआ है, अगर पैसेंजर ट्रेन इसका शिकार होती तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कल रात करीब 9.30 बजे एक जोरदार धमाका सुनाई दिया। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज करीब ढाई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।...

जालंधर छावनी में कल श्री श्याम मित्र मण्डल द्वारा बसंत पंचमी पर रचाया जाएगा जरूरतमंद कन्याओं का ब्याह”

Jalandhar Cantt, Punjab, Uncategorized
जालंधर छावनी (राहुल अग्रवाल) :- समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय संस्था ‘श्री श्याम मित्र मण्डल’ द्वारा इस वर्ष भी अपनी गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। यह पवित्र कार्य आगामी शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर संपन्न होगा। श्री श्याम बाबा की असीम कृपा से आयोजित इस वैवाहिक महोत्सव की शुरुआत सुबह 11:00 बजे बारात के स्वागत के साथ होगी। संस्था द्वारा विवाह की सभी रस्में और सामूहिक भोज बावड़ी धर्मशाला, मोहल्ला नं. 2, जालंधर छावनी में आयोजित किया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि 'कन्या दान - महा दान' के इस संकल्प के तहत हर साल की तरह इस बार भी सामूहिक विवाह करवाए जा रहे हैं। उन्होंने जालंधर और आसपास के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों एवं भक्तजनों से अपील की है कि वे भारी संख्या में इस कार्यक्रम में पधारकर नव-विवाहित...

जालंधर में 10 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर थाना-1 के अंतर्गत आने वाले इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म कर दिया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को पीड़ित बच्ची तीसरी मंजिल पर स्थित छत पर खेलने गई थी। इसी दौरान पहली मंजिल पर रहने वाला आरोपी युवक छत पर पहुंचा। उसने पहले मासूम को डराया धमकाया। जब बच्ची ने डर कर रोना शुरू किया और विरोध किया तो उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। फिर वह उसे उठाकर फ्लैट के कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। काफी देर तक बच्ची नीचे नहीं आई और फिर खून से लथपथ और बदहवास हालत में मिली। बच्ची की आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत थाना-1 की पुलिस को सूचित किया...

जालंधर कैंटः पुनीत भारती शुक्ला पुनः सिविल मेंबर घोषित, गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  आज पुनीत भारती शुक्ला जी को एक बार पुनः सिविल मेंबर घोषित किए जाने के शुभ अवसर पर उन्होंने श्री गुरु सिंह सभा, जालंधर कैंट में नतमस्तक होकर वाहेगुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सिंह सभा के प्रधान श्री चरणजीत सिंह चड्डा जी सहित मनोज अग्रवाल, हरविंदर सिंह 'पप्पू', मनीष बक्शी, इंद्र कालरा, ओम प्रकाश मक्कड़, शिव दर्शन अभी, राजेंद्र बासल, हरिंदर सिंह कोहली, जगमोहन सिंह जोग्गा, चेतन गर्ग, कनू अग्रवाल, दीपक कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर वाहेगुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सिविल मेंबर पुनीत भारती शुक्ला ने कहा, "मैं सदैव कैंट क्षेत्र के लोगों की सेवा करता आया हूँ और आगे भी निःस्वार्थ भाव से निरंतर जनसेवा करता रहूँगा।"...
BREAKING NEWS: अभी अभी रामामंडी में भीड़ भरे बाज़ार में एक्टिवा सवारों ओर कार सवारों ने चलाई एक दूसरे पर गोलियाँ

BREAKING NEWS: अभी अभी रामामंडी में भीड़ भरे बाज़ार में एक्टिवा सवारों ओर कार सवारों ने चलाई एक दूसरे पर गोलियाँ

Jalandhar, Punjab
  राममंडी (राहुल अग्रवाल)  : अभी अभी रामामंडी  में कार सवारों पर युवकों ने गोलियाँ चला दी है, बताया जा रहा है कि स्कूटरी सवार युवकों ने रामामंडी इलाके में fortuner कार पर गोलिया चला दी जवाब में कार सवारों ने भी भीड़ भरे बाज़ार में गोलिया चलाई, हालाँकि गोली कार में बैठे लोगों को नहीं लगी। बताया जा रहा है कि रामामंडी इलाके में युवकों ने कार में बैठे युवकों पर भीड़ भरे इलाके में सरेआम गोलिया चला दी गोलियाँ कार के दरवाज़े पर लगी। मौके पर पहुँची पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टि से मामला रंजिश का लग रहा है जिसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार ने भी गोली चलाई है।...
Call Us