“करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम” सेवा समिति की ओर से पहला श्री श्याम महोत्सव 22 मई को
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कैंट “करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम” सेवा समिति की ओर से आने वाली 22 मई को “जमघट म्हारे श्याम की” पहला श्री श्याम महोत्सव बड़े हर्षोल्लाम से गगन पैलेस में मनाया जा रहा है, जिसमें हिमांशु वत्स (जालन्धर) और अनिल शर्मा (कलकत्ता) एवम् संजय मित्तल जी (कलकता) द्वारा बानार के भजनों का गुणगान किया जाएगा इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कमल अग्रवाल ने बताया कि इस उपलक्ष्य में श्री बड़ा मन्दिर एवं दाना मंडी बाला जी महाराज के चरणों मे बाबा का कार्ड रिलीज करके बाबा के जमघट की तैयारी का आगाज किया गया।उन्होंने बताया कि बाबा जी का दरबार गुजरात के कारीगरों द्वारा तैयार किया जायेगा, जिसमें मुकुट, मोरछड़ी व गुंबद देखने योग्य होंगे। सभी श्याम भक्तों से प्रार्थना है कि इस अवसर पर आकर बाबा जी का आर्शीवाद लें और भजनों का आनंद लें।
कमल अग्रवाल ने बताया कि 21 मई को बाब...
