जालंधर पुलिस थाने से कबड्डी खिलाड़ी का शव बरामद मचा हड़कंप
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :जालंधर में इस समय की बढ़ी खबर सामने आई है जहां तीन दिन से घर से लापता हुए युवक का शव उसी के इलाके के थाने से बरामद हुआ है, युवक की मौत कैसे हुई इसका साफ नहीं हो पाया है, ये हत्या है या आत्महत्या ये भी साफ नहीं है, फिलहाल शव क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जालंधर देहात के शाहकोट थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब थाने के ऊपरी हिस्से में बने एक कमरे से एक युवक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुरभेज सिंह उर्फ भेजा, निवासी गांव बाजवा कलां (शाहकोट) के रूप में हुई है।
गुरभेज सिंह कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी रह चुका था और पिछले कुछ महीनों से शाहकोट थाने में चाय-पानी पिलाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को गुरभेज सिंह रोज की तरह थाने गया था, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। परिजन उसे तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं म...
