पंजाब के इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, बारिश की भी संभावना
चंडीगढ़ (राहुल अग्रवाल) -जल्द ही दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है। जिसके बाद कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है। इस बीच कई राज्यों में तापमान पहले से ही गिर गया है। वहीं मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि 29 नवंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जिसके कारण हिमाचल प्रदेश में 28 से 29 नवंबर तक, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक विभिन्न स्थानों पर सुबह घना कोहरा रहेगा। इस बीच कई जिलों में बारिश की भी आशंका जताई गई है।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हुआ एक्टिव
पंजाब में विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे जा सकती है। पिछले 24 घंटे में पंजाब में 1 डिग्री और चंडीगढ़ में 1.5 डिग्री तापमान में गिरावट आई है। पाकिस्तान-ईरान बॉर्डर पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है, जिसके बाद 30 नवंबर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। ज...
