जालंधर बादशाह हत्याकांड में एक और आरोपी अरेस्ट, अब तक 3 की हो चुकी है गिरफ्तारी
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर बादशाह हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साजन सहोता के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पठानकोट चौके के पास मशहूर बल्ले-बल्ले फार्म के पास से अरेस्ट किया है। अब तक इस मामले में मनु कपूर, चकशित और साजन समेत 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी भी 2 आरोपी फरार चल रहे हैं।
बता दें कि ये घटना दीवाली की रात की है। बादशाह अपने काम से घर लौट रहा था। आरोपी मनू कपूर व अन्य हमलावर जिनके हाथ में 3 रिवालवर थे, जिनमें से मनू कपूर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान करीब 9 राऊंड चले, जिसमें दो गोलियां बादशाह के पेट में लगी और एक गोली इशू के हाथ में लगी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने रामामंडी होशियारपुर रोड स्थित तल्हण मोड़ पर जाम लगा दिया था। जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान पीड़ित के रिश्तेदार सड़क पर बैठ गए।...
