जय गणपति सेवा सोसायटी की ओर से करवाया गया 22वां भव्य जागरण
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जय गणपति सेवा सोसायटी जालंधर कैंट की ओर से 22वें वार्षिक जागरण करवाया गया। जागरण मोहल्ला नंबर 23 और 24 के मध्य करवाया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन मंडलियों ने हिस्सा लेते हुए माता रानी की भेंटों का गुणगान किया गया । जागरण में राजनीतिक , धार्मिक व सामाजिक कार्यकर्ता सहित कई दिग्गज नेताओं ने भी हिस्सा लेते हुए माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सोसायटी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह पप्पू ने जागरण में पहुंचे अतिथियों को माता रानी की चुनरी देकर सम्मानित किया गया।
जागरण स्थल को रंग बिरंगी लाईट व फूलों से सजाया गया था जबकि भवन की शोभा जागरण का आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया था।...
