वज्र कोर द्वारा कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ वज्र कोर द्वारा पूरे सैन्य सम्मान और परंपराओं के साथ मनाई गई। धोखेबाज दुश्मन पर इस शानदार जीत के जश्न को मनाने के लिए विभिन्न स्मारक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समारोह की शुरुआत भारतीय सेना के मोटरसाइकिल अभियानों से हुई, जो विभिन्न स्थानों से कारगिल युद्ध स्मारक, द्रास और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली पहुंचे। अभियान दलों ने रास्ते में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पुद्ध नायकों, बीर नारियों और वीर माताओं से बातचीत की।
बच्चों के लिए व्याख्या न, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताओं सहित शिक्षाप्रद और स्मारक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। दिग्गजों और सेवारत सैनिकों की उपस्थिति में आयोजित एक भव्य समारोह में, जी ओसी वा को र ने शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बोलते हुए, जी ओ सी ने अधिकारियों और जवानों द्...
