Friday, February 14
Shadow

Ludhiana

AAP विधायक की गोली लगने से मौत,सीएम मान ने जताया दुःख

Ludhiana, Punjab
लुधियाना (राहुल अग्रवाल) :- लुधियाना के विधानसभा क्षेत्र वेस्ट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है। पुलिस जांच में सामने आया कि गोगी घर में अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सिर से आर-पार हुई। उन्हें पुलिस कर्मचारी और परिवार के सदस्य दयानंद मेडिकल अस्पताल (DMC) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल अस्पताल में पहुंचे। बाद में अधिकारी गोगी के घर भी पहुंचे। ADCP जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि पिस्टल 25 बोर का था। विधायक की मौत किन हालातों में हुई है यह कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि सीन ऑफ क्राइम हमने देखा है। किचन में काम करने वाले नौकर ने बताया कि वेपन से एक ही फायर हुआ। उन्...

पंजाब में CM मान ने 2 और टोल प्लाजा बंद करवाए, कहा- हर दिन बचेंगे 63 लाख रुपए

Ludhiana, Punjab
लुधियाना (राहुल अग्रवाल) :-पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पीएपी फिल्लौर में 443 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब पुलिस में दस हजार मुलाजिमों भर्ती की जाएगी। इसके लिए फाइनेंस विभाग से मीटिंग हुई है। उन्होंने पंजाब में दो और टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं। यह टोल प्लाजा मलेरकोटला और नाभा के बीच में थे। नियुक्ति पत्र देने पहुंचे सीएम मान ने कहा कि पंजाब में अब 19 टोल प्लाजा आप सरकार ने बंद कर दिए हैं। इससे पंजाब सरकार का हर दिन करीब 63 लाख रुपए का फायदा होगा। मलेरकोटला और नाभा के टोल प्लाजा को कल रात को बंद किया गया है। सीएम मान ने कहा कि बॉर्डर एरिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए 40 करोड़ की लागत 30 हजार कैमरे बॉर्डर पर लगवाए जा रहे हैं। पुलिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल किया जा रहा है। तकनीक का इस्तेमाल करके हम बेहतर बन सकते हैं। आपको बता ...

पंजाब में महिला पुलिस अधिकारी और उसका रीडर गिरफ्तार

Ludhiana, Punjab
लुधियाना (राहुल अग्रवाल) :- पंजाब के लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो ने 30 हजार की रिश्वत लेते सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) लेडी निर्दोष कौर और उसके रीडर बेअंत सिंह को गिरफ्तार किया है। यह दोनों लुधियाना वुमेन सेल में तैनात थे। दोनों की गिरफ्तारी बठिंडा के प्रीतपाल कुमार की शिकायत पर हुई है।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के मुताबिक प्रीतपाल ने बताया कि उसके भतीजे अश्विनी कुमार की शादी लुधियाना की लड़की से हुई थी बाद में दोनों के रिश्ते बिगड़ गए। लड़की ने लुधियाना वुमन सैल में शिकायत कर दी। जांच के दौरान रीडर बेअंत सिंह ने उसे ACP निर्दोष कौर से मिलवाया जिसके बाद उन्होंने केस को लेकर उससे 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। उसके विनती करने के बाद रीडर 60 हजार में काम करने को राजी हो गया। जिसके बाद रिश्वत की पहली किश्त के 30 हजार लेते हुए विजिलेंस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस के मुताबिक रीडर ने रि...

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा आज से शुरू

Ludhiana, Punjab
लुधियाना (राहुल अग्रवाल)  :-पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा आज शुरू होने जा रहा है। 16 जून से लाडोवाल टोल प्लाजा भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान दोआबा ने पूर्ण तौर पर मुफ्त करवाया हुआ है। किसानों की अगुआई प्रधान दिलबाग सिंह गिल और इंद्रबीर सिंह कादियां कर रहे है। पिछले 46 दिनों से टोल बंद होने के कारण लोगों के 46 करोड़ रुपए से अधिक बचे है। किसानों की मांग है कि टोल के दाम को कम किया जाए।इस केस में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने टोल शुरू करवाने के आदेश दिए है। प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि बुधवार सुबह 8 बजे जिला प्रशासन लाडोवाल टोल प्लाजा धक्केशाही करके शुरू करवा रहा है। दिलबाग सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने किसानों के खिलाफ फैसला दिया था। अदालत ने उनसे उनका पक्ष तक नहीं सुना। किसानों ने हाईकोर्ट में पक्षकार बनने के लिए अपनी अर्जी दाखिल की थी लेकिन हाईकोर्ट ने उ...
Call Us