Thursday, February 6
Shadow

पंजाब में महिला पुलिस अधिकारी और उसका रीडर गिरफ्तार

Share Please

लुधियाना (राहुल अग्रवाल) :- पंजाब के लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो ने 30 हजार की रिश्वत लेते सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) लेडी निर्दोष कौर और उसके रीडर बेअंत सिंह को गिरफ्तार किया है।

यह दोनों लुधियाना वुमेन सेल में तैनात थे। दोनों की गिरफ्तारी बठिंडा के प्रीतपाल कुमार की शिकायत पर हुई है।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के मुताबिक प्रीतपाल ने बताया कि उसके भतीजे अश्विनी कुमार की शादी लुधियाना की लड़की से हुई थी

बाद में दोनों के रिश्ते बिगड़ गए। लड़की ने लुधियाना वुमन सैल में शिकायत कर दी। जांच के दौरान रीडर बेअंत सिंह ने उसे ACP निर्दोष कौर से मिलवाया

जिसके बाद उन्होंने केस को लेकर उससे 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। उसके विनती करने के बाद रीडर 60 हजार में काम करने को राजी हो गया। जिसके बाद रिश्वत की पहली किश्त के 30 हजार लेते हुए विजिलेंस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस के मुताबिक रीडर ने रिश्वत ली और उसे एसीपी को दिया।

Call Us