मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में कांग्रेस और भाजपा नेताओ को आम आदमी पार्टी ‘ में किया शामिल
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी(आप) को बड़ी मजबूती मिली है। सोमवार को दोनों पार्टियों के कई नेता, पार्षद और पूर्व पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की उपस्थिति एक सभी नेताओं को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका आप परिवार में स्वागत किया।
जालंधर नगर निगम के काउंसलर राजीव ओंकार टीक्का, दर्शन भगत समेत कांग्रेस और भाजपा के जालंधर के कई स्थानीय नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। मुकेश सयाल(अध्यक्ष शिव सेना बाल ठाकरे, जालंधर सिटी), गुरबचन जल्ला (सेक्रेटरी कांग्रेस पार्टी, जालंधर), सचिन लवली (सेक्रेटरी कांग्रेस पार्टी, जालंधर) गगन पनवा (प्रेसिडेंट बराड़ सभा जालंधर), विशाल शालु(कांग्रेस), ...
