Thursday, March 5
Shadow

Punjab

जालंधर कैंट करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम सेवा समिति की तरफ से सतरंगी फाल्गुन द्वादशी पर भव्य संकीर्तन श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला 10, में आयोजित किया गया।

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर कैंट करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम सेवा समिति की तरफ से सतरंगी फाल्गुन द्वादशी पर भव्य संकीर्तन श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला 10, जालंधर छावनी में आयोजित किया गया। इस दौरान श्याम का दरबार फूलों से सजा तथा पूरा पंडाल इत्तर से महक रहा था। श्री खाटू श्याम भजन गंगा में प्रसिद्ध भजन गायक हिमांशु वत्स और राकेश कोचर ने श्री श्याम बाबा एवं श्री बालाजी महाराज का गुणगान किया जिसमें ने मुझे मेरे श्याम की मुरलिया बन जाने दो..... मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे, म्हाने श्याम धणी को दरबार चोखो लाग्यो, मैं वारी जाऊं बलिहारी जाऊं सूरत पे थारी, मारो श्याम बसे खाटू माही सालासर में.. मैंने मोहन को बुलाया वह आता होगा, मुझे अपने ही रंग में रंग ले मेरे यार, बांह पकड़ सांवरे कहीं छूट ना जाए, श्याम खाटू वाले के दर पर जो भी आए ... इत्यादि भजनों से भक्तजन भजनों पर मस...

जालंधर कैंट में गुंडागर्दी की हदें पार-थाने में ही काटा युवक का गला

Jalandhar Cantt, Punjab, Uncategorized
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर कैंट थाना में राजनीमा के दौरान 2 पक्षों में विवाद हो गया, जहां एक पक्ष ने थाने में दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना में नौजवान की गर्दन पर गहरा घाव हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल नौजवान की पहचान मुकुल सेठी के रूप में हुई है और 10 वीं कक्षा छात्र है। एसडी मॉडल स्कूल के छात्र से बेटे का विवाद हुआ था। इस दौरान थाने में दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था, जहां थाने में बेटे पर हमला कर दिया गया है। वहीं चश्मदीद ने बताया कि दोनों पक्षों के विवाद को लेकर समझौता करने लिए थाने बुलाया गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में थाने के बीच ही विवाद शुरू हो गया।...

जालंधर में 4 नकली पुलिस मुलाजिम गिरफ्तार,नाका लगाकर लूटते थे

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को लूटने वाले चार नकली पुलिस मुलाजिमों को गिरफ्तार किया गया है। थाना नई बारादरी की पुलिस ने फर्जी पुलिस गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कर्णवीर सिंह करन, सरबजीत सिंह शेंटी, अमनपाल सिंह रिंकू और मनप्रीत सिंह उर्फ मंत्र सभी कोट बाबा दीप सिंह नगर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने बताया कि यह गैंग रात में बाइक अकेले राहगीर को डरा धमकाकर लूटते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 फोन, 3 बाइक और दातर बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से 3 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है। अधिकारी ने कहाकि 14 जनवरी को रात पौने एक बजे राज कुमार शर्मा और उसका दोस्त मनप्रीत ने सूचना दी थी। आरोपियों ने उन्हें देर रात को डरा धमकाकर 9660 और आईफोन छीन लिया और फरार हो गए। इस मामले में टीमें...

जालंधर कैंट स्मार्ट फिटनेस गुरु (SFG) ने ‘वैलेंटाइन डे कपल चैलेंज’ के साथ दिया फिटनेस का संदेश; जैस्मीन और पंकज रहे विजेता 2nd रहे वंशिका एंड रेशम सिंह और 3rd रहे नेहा एंड आशीष

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल): जालंधर कैंट के दीप नगर में स्थित स्मार्ट फिटनेस गुरु (SFG) द्वारा वैलेंटाइन डे के अवसर पर एक SFG वेलेंटाइनसडे 'कपल चैलेंज' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। "नशे के खिलाफ एक जंग" के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में जोड़ों ने स्वास्थ्य और प्रेम का अद्भुत तालमेल पेश किया।इस विशेष आयोजन में जोड़ों के बीच प्लैंक, बेंच प्रेस, पुश-अप्स, सिट-अप्स और कपल डांस जैसी चुनौतीपूर्ण और मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कपल्स को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करना और समाज को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश देना था। इस कंपटीशन में  प्रथम (1st) जैस्मीन और पंकज मेडल, ट्रॉफी, जिम बैग और जिम टॉवल ,द्वितीय (2nd) वंशिका और रेशम सिंह ट्रॉफी, जिम बैग और जिम टॉवल, तृतीय (3rd) नेहा गुप्ता और आशीष गुप्ता ट्रॉफी,जिम बैग और जिम टॉवल देकर सम्मानित किया ...

जालंधर कैंट महाशिवरात्रि के उपलक्ष में मोहल्ला नंबर 9 और 10 के बीच में लंगर लगाया गया

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कैंट महाशिवरात्रि के उपलक्ष में मोहल्ला नंबर 9 और 10 के बीच में लंगर लगाया गया इस अवसर पर शिव सेना के अध्यक्ष कपिल वर्मा और युवा अध्यक्ष अभिषेक और चंदर भी जालंधर कैंट में शामिल हुए। राजिंदर बंसल पप्पन जी ने सरोपा डाल कर इनका स्वागत किया इसके बाद दशहरा ग्राउंड मार्किट कॉमेट के परदान राजेश नाहर चेयरमैन लकी हंस ने शिव सेना के अध्यक्ष कपिल वर्मा और युवा अध्यक्ष अभिषेक और चंदर का स्वागत किया वहां टीपू हंस गगन मेहरा सतीश कुमार गब्बर जी आदि मौजूद रहे    ...

जालंधर कैंट रामा मंडी पुल के नीचे करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) आज सुबह जालंधर के रामा मंडी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय पुलिस को रामा मंडी पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक का विवरण: पुलिस द्वारा जारी प्रारंभिक विवरण के अनुसार, मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पहचान के लिए निम्नलिखित विवरण साझा किए गए हैं: अनुमानित आयु: लगभग 40 वर्ष कद: 5 फुट 4 इंच रंग: सांवला पहनावा: मृतक ने जामनी (Purple) रंग की टी-शर्ट और स्लेटी (Grey) रंग का पजामा पहना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि इस विवरण से मिलता-जुलता कोई व्यक्ति लापता है या किसी के पास इस संबंध में कोई जानकारी है, तो वे तुरंत जालंधर कैंट पुलिस चौकी में संपर्क करें(9877687015)।...

पंजाब में लॉ कॉलेज में छात्र ने अपनी क्लासमेट को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया

Punjab
पंजाब (राहुल अग्रवाल) :-  पंजाब के तनरतारन स्थित लॉ कॉलेज से बड़ी घटना की खबर है। जहां युवक ने पहले युवती को गोली मारी फिर खुद को भी शूट कर लिया। तरनतारन के गांव उसमां स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में एक दिन पहले सोमवार को लॉ के छात्र प्रिंसराज सिंह ने अपनी क्लासमेट संदीप कौर (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तीन सेकंड के भीतर ही उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की वहीं मौत हो गई। कॉलेज में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस की जांच में सामने आया है कि लड़की ने फ्रेंडशिप से इनकार किया तो प्रिंसराज ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। घर से बैग में पिस्तौल रखकर कॉलेज पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह मामला एकतरफा प्यार का है। लड़का कई बार संदीप कौर को प्रपोज कर चुका था और दोस्ती...

जालंधर कैंट में नशे के खिलाफ युवाओं ने दिखाई ताकतः ‘ओपन डिप्स कंपटीशन’ में गगनदीप रहे प्रथम 2nd रहे राहुल भास्कर और 3rd रहे जगनदीप सिंह

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल ) :- दीप नगर में 'नशे के खिलाफ एक जंग' अभियान के तहत स्मार्ट फिटनेस गुरु (SFG) जिम द्वारा एक शानदार 'ओपन डिप्स कंपटीशन' का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के दर्जनों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में अमृतपाल लायल, दलजीत सिंह बॉयल, मुनीश कुमार खोपड़ी, सौरव राज, सनी घई उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं कोनशे से दूर रहकर खेलों और फिटनेस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कड़े मुकाबले के बाद जजों ने विजेताओं के नामों की घोषणा की जिनमें प्रथम रहे गगनदीप को ₹1100 नकद, 1 किलो बादाम, जिम बैग, जिम टॉवल, ट्रॉफी, मेडल देकर और दूसरे स्थान पर रहे राहुल भास्कर जिन्हें ₹500 नकद, आधा किलो बादाम, जिम बैग, जिम टॉवल, ट्रॉफी और तीसरे स्थान पर रहे जगदीप ₹500 नकद, आधा किलो बादाम, जिम बैग, जिम टॉवल, ट्रॉफी देकर सम्मा...

जालंधर: सुबह सुबह मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर AAP नेता Lucky Obaray की गोलियां मार कर हत्या,

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराए पर ताबड़तोड़ गोलियां चली। यह घटना गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां अज्ञात हमलावरों द्वारा करीब 15 से 16 राउंड फायर किए बताए जा रहे हैं। इस फायरिंग बारे लक्की ओबेरॉय के रिश्तेदार कुलदीप ओबेरॉय ने बताया कि उनकी मौत हो गई है। हालांकि घायल अवस्था में लक्की को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन उनकी मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने अचानक अपनी THAR गाड़ी में सवार लक्की ओबराए पर हमला किया और गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत शटर बंद कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी।...

जालंधर-5 साल की बच्ची ने खाना मांगा तो पिता ने कर दिया कत्ल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर में एक बेरहम पिता ने अपनी रोती हुई बच्ची को चुप कराने की बजाय अपनी पांच साल की बेटी का गला घोंट दिया ओर मार डाला। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वह रो रही थी और पिता उसकी आवाज बर्दाश्त नहीं कर सका। रोती हुई बच्ची की आवाज, जो माता-पिता के लिए सबसे प्यारी चीज होती है, उसकी मौत का कारण बन गई। बेरहम पिता ने पहले उसे उठाकर नीचे फेंका, और जब उसने रोना बंद नहीं किया, तो उसने उसका गला घोंटकर मार डाला। यह दुखद घटना जालंधर के दूरदर्शन एन्क्लेव में हुई, जहां पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मुताबिक आरोपी की पहचान अरविंदर सिंह के रूप में हुई है,जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला एक दिहाड़ी मजदूर है,जो फिलहाल दूरदर्शन एन्क्लेव में रहता है। बच्ची के चाचा हिम्मत कुमार ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अरविंदर को गिर...
Call Us